02:41 PM (IST) Nov 30
बारिश की वजह से मैच रद्द

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहा तीसरा वनडे मैच भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। न्यूजीलैंड ने 1-0 से वनडे सीरीज जीत ली है।

 

12:59 PM (IST) Nov 30
18 ओवर के बाद बारिश होने लगी

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीसरे वनडे मैच में भी बारिश ने खलल डाल दिया है और 18 ओवर के बाद मैच रोक दिया गया है।

 

12:57 PM (IST) Nov 30
फिन एलन का विकेट मलिक ने लिया

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन 54 गेंद पर 57 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। तेज गेंदबाज उमरान मलिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कैच पकड़ा है। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं।

 

12:39 PM (IST) Nov 30
फिन एलन ने बनाया अर्धशतक

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने हाफ सेंचुरी बना ली है। वहीं कॉनवे भी हाफ सेंचुरी बनाने के करीब हैं। न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाए हैं।

12:36 PM (IST) Nov 30
न्यूजीलैंड के 15 ओवर में 86 रन

न्यूजीलैंड की टीम 219 रनों का पीछा कर रही है और किवी टीम ने बिना विकेट गंवाए 86 रन बना लिया है।

 

12:07 PM (IST) Nov 30
8 ओवर में बने 35 रन

न्यूजीलैंड की टीम भारत के 219 रन की पीछा कर रही है और टीम ने सटीक शुरूआत की है। 8 ओवर में न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं।

 

11:38 AM (IST) Nov 30
शुरू हुई न्यूजीलैंड की पारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू हो गई। टीम 220 रनों का पीछा कर रही है।

 

11:01 AM (IST) Nov 30
भारत 219 रन पर ऑलआउट हुआ

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीसरे वनडे मैच में भारत की पारी 219 रन पर सिमट गई है। टीम इंडिया की तरफ से वाशिंग्टन सुंदर ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए हैं।

 

10:49 AM (IST) Nov 30
टीम इंडिया के नवां विकेट गिरा

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में भारत ने 46 ओवर में 9 विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं।

 

10:05 AM (IST) Nov 30
दीपक चाहर 12 रन बनाकर आउट हुए

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीसरे वनडे मैच में भारत की हालत खराब है और दीपक चाहर के तौर पर 7वां विकेट गिर गया है। भारत का स्कोर 170 रन है।

 

09:48 AM (IST) Nov 30
भारत के 150 रन पूरे हुए

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने 6 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। दीपक हुडा 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

 

09:16 AM (IST) Nov 30
श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम का पांचवा विकेट भी गिर चुका है और श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

 

09:04 AM (IST) Nov 30
सूर्यकुमार यादव का भी विकेट गिरा

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के 4 विकेट गिर चुके हैं। सूर्यकुमार यादव भी आउट हो चुके हैं।

 

08:52 AM (IST) Nov 30
रिषभ पंत 10 रन बनाकर कैच आउट

भारत का तीसरा विकेट भी गिर गया है और रिषभ पंत एक बार फिर नाकाम साबित हुए। 10 रन बनाकर वे कैच दे बैठे।

 

08:14 AM (IST) Nov 30
कप्तान शिखर धवन ऑउट हुए

टीम इंडिया दूसरा विकेट गिर गया है और कप्तान शिखर धवन आउट हो चुके हैं।

 

07:55 AM (IST) Nov 30
शुभमन गिल का विकेट गिरा

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम बॉलिंग कर रही है। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

 

07:53 AM (IST) Nov 30
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।