भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिल्ली के पांच विधानसभ क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में घर घर जाकर केजरीवाल सरकार का पर्दाफाश करेंगे। 

नई दिल्ली।  भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिल्ली के पांच विधानसभ क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में घर घर जाकर केजरीवाल सरकार का पर्दाफाश करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में त्रिनगर, शालीमार बाग, बुराड़ी, तिमारपुर और चांदनी चौक शामिल है। नड्डा ने ट्वीट किया कि दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। 

न्होंने कहा, ‘‘ हम दिल्ली में घर-घर जाकर केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के साथ किए गए अन्याय, उनसे बोले गए झूठ तथा सरकार द्वारा किए गए घोटालों का पर्दाफाश करेंगे।’’ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए।’’

Scroll to load tweet…

भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के सह प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि ये बैठकें पार्टी के चुनावी तैयारियों का जायजा लेने तथा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिये की जा रही है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)