किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि वह आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे कुछ लोगों को ‘‘सैकड़ों फ्री टिकट’ देगी। कंपनी का कहना है कि इन यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे।

नई दिल्ली. किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि वह आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे कुछ लोगों को ‘‘सैकड़ों फ्री टिकट’ देगी। कंपनी का कहना है कि इन यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उनका चुनाव कंपनी का आंतरिक पैनल करेगा। चुने गए यात्रियों को सभी कर, उपकर, लेवी और अन्य शुल्क देने होंगे।

एक दिन में आने-जाने पर दोनों तरफ का बेस किराया माफ किया जाएगा

‘स्पाइसडेमोक्रेसी’ के तहत कंपनी ने कहा कि अगर कोई आठ फरवरी को ही दिल्ली जा रहा है और उसी दिन लौट रहा है तो वह दोनों टिकटों पर लगी बेस किराए की राशि वापस कर देगी। वहीं, अगर कोई सात फरवरी को जाकर आठ फरवरी को लौट रहा है, या आठ फरवरी को जा कर नौ फरवरी को लौट रहा है तो उसके एक ओर की टिकट का बेस किराया माफ कर दिया जाएगा। इसके लिए लोग पांच फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। चुने गए यात्रियों को छह फरवरी को सूचना दे दी जाएगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)