Gujarat Assembly Election 2022: बीते सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना रावण से कर दी थी। काफी आलोचनाओं का सामना करने के बाद खड़गे ने इस बारे में शनिवार को सफाई दी है। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच अहमदाबाद की एक रैली में बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से करने के बाद कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इस टिप्पणी के बाद खड़गे ने शनिवार को अपनी पहली सफाई पेश की और इसका मकसद बताया। खड़गे ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात में चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का दुरुपयोग कर रही है। खड़गे ने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी किसी राजनीतिक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि नीतियों को लेकर की गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए इस टिप्पणी के बाद उपजे विवाद पर अपना पहला रिएक्शन देते हुए खड़गे ने कहा कि वह प्रदर्शन की राजनीति में भरोसा करते हैं। मगर भाजपा की राजनीतिक शैली में अक्सर लोकतांत्रिक भावनाओं की कमी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे इसे केवल एक व्यक्ति के बारे में बनाते और प्रदर्शित करते हैं, जो कि हर जगह है। खड़गे ने कहा कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए राज्य में रावण वाली टिप्पणी का दुरुपयोग कर रही है। 

यह किसी राजनीतिक व्यक्ति के बारे में नहीं था 
खड़गे ने कहा कि उनकी यह टिप्पणी किसी राजनीतिक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि, नीतियों को लेकर की गई थी। यह भाजपा के शो ऑफ यानी दिखावे और प्रदर्शन को लेकर कही गई थी। यह उस तरह की राजनीति को लेकर कही गई, जिसे भाजपा अमल में लाती है। हालांकि, पार्टी इसे केवल उस एक व्यक्ति के बारे में बता रही है, जो हर जगह दिख रहा है। खड़गे ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री राजनीति की शैली में अक्सर लोकतंत्र की भावना का अभाव होता है। मैंने अपनी टिप्पणी में चुनाव के सभी स्तर पर उनके प्रचार की शैली को लेकर उदारहण दिए, मगर वे चुनावी फायदे के लिए इसे दूसरे तरह से देख रहे और इसका दुरुपयो कर रहे हैं। 

आप केवल कांग्रेस के वोट बांट रही 
यहीं नहीं, खड़गे ने गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी के आने या मजबूत होने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। खड़गे ने यह आरोप भी लगाया कि आम आदमी पार्टी भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वोट बांटने के लिए काम कर रही है। बता दें कि राज्य में दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। रिजल्ट 8 दिसंबर को जारी होगा, जबकि प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे से थम जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला