Himachal Pradesh Assembly Election 2022: कांग्रेस शनिवार को जयराम ठाकुर सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाई। पार्टी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और उनके कई करीबी मंत्रियों समेत तमाम अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में शामिल है। कांग्रेस सत्ता में आई तो सभी की जांच कराएगी। 

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022:हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शनिवार को आक्रामक रूख में रही। पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके कुछ मंत्रियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की। इसमें पार्टी ने दावा किया है कि भाजपा सरकार ने बीते 5 साल में खूब भ्रष्टाचार किया है। पार्टी अब इसे राज्यपाल को सौंपेगी और फिर जनता के बीच भी ले जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी मामलों की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिमला में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि सीएम ऑफिस ही नहीं बल्कि, उनकी सरकार में मंत्रियों के कार्यालय भी भ्रष्टाचर में शामिल रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी मंत्रियों ने तो भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी हैं। इसके अलावा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने दावा किया कि राज्य में पहली बार नौकरियां बेची गई हैं और ऐसे में भविष्य में जयराम ठाकुर को नौकरियां बेचने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर याद किया जाएगा। 

पार्टी ने नौकरियों में लेनदेन के आरोप लगाए
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नौकरियों के लिए 6 से 8 लाख रुपए तक का लेनदेन हुआ है। खासकर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में पुलिस हेडक्वॉर्टर से लेकर सचिवालय तक के अधिकारी शामिल रहे, मगर मुख्यमंत्री ने सभी को क्लीनचिट दे दी। पार्टी ने पाइप खरीद में घोटाले का दावा भी किया। साथ ही, रैलियों पर बेहिसाब खर्च का आरोप भी लगाया गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर पूरा हो चुका है और नाम वापसी की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 646 का ही पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 82 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं, अब तक 58 ने नाम वापस ले लिया है। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

खबरें और भी हैं..

इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?

भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद