प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का दौरा  प्रस्तावित है। पीएम का ये दौरा हाई सिक्योरिटी के बीच होगा।

शिमला(Himachal Pradesh).प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का दौरा प्रस्तावित है। पीएम का ये दौरा हाई सिक्योरिटी के बीच होगा। इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर और अन्य हवाई वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिलाधिकारी निपुण जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। यह प्रतिबंध आठ नवंबर की शाम पांच बजे से नौ नवंबर की शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी नौ नवंबर को कांगड़ा के धर्मशाला के निकट चंबी और हमीरपुर के सुजानपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे।

उल्लंघन करने पर दर्ज होगा केस

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर शनिवार को मतदान होगा और उसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। आदेश के अनुसार ड्रोन आदि पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।