इस बार मणिपुर में जीत के लिए कांग्रेस ने 5 स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरी है।

इंफाल : मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Chunav 2022) के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। कांग्रेस (Congress) ने इस लिस्‍ट में अपने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले करीब एक हफ्ते पहले कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्‍ट जारी की थी। बता दें कि पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम भी शामिल थे। इबोबी सिंह को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही उम्मीदवार बनाया गया था। वहींलोकेन सिंह को नामबोल को मैदान में उतारा गया था। ये इसी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं।

Scroll to load tweet…

5 लोकल पार्टी के साथ मैदान में कांग्रेस
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में दो चरणों में चुनाव होंगे। 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। इस बार मणिपुर में जीत के लिए कांग्रेस ने 5 स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरी है।

2017 में कैसे थे नतीजे
60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में 2017 में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं। बीजेपी को 60 में 21 सीटें मिलीं थीं। चुनाव में नेशनल पीपल्स पार्टी और नगा पीपल्स फ्रंट को चार-चार और लोजपा, टीएमसी को एक-एक सीट मिली थी। 2017 के चुनाव में कांग्रेस 28 सीटों पर जीत के साथ मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और बहुमत से सिर्फ तीन सीट दूर थी। इसके बावजूद वो सत्ता से दूर रह गई थी। बीजेपी ने 21 सीटें जीतने के बाद नेशनल पीपल्स पार्टी (4), नगा पीपल्स फ्रंट (4), लोजपा (1) और दो अन्य विधायकों के सहयोग से मणिपुर में सरकार बनाई थी। राज्य में बीजेपी के एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बने थे।

इसे भी पढ़ें-मणिपुर चुनाव : टिकट वितरण में अपने नेताओं की अनदेखी से BJP कार्यकर्ता नाराज, पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

इसे भी पढ़ें-मणिपुर चुनाव : बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह