प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की। 

चंडीगढ़ : पंजाब में आज सियासत का सुपर संडे है। एक तरफ बीजेपी (BJP) के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सीएम फेस भगवंत मान के साथ रोड शो पर निकले। वहीं कांग्रेस (Congress) की तरफ से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पंजाब के चुनावी मैदान में पहली बार प्रचार करने उतरीं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी-आप दोनों को बारी-बारी से अपने निशाने पर लिया और जनता के सामने कांग्रेस का विजन भी रखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवी सोच, नवा पंजाब रैली 
प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की। प्रियंका ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी संघ से ही निकली है। दिल्ली मॉडल का सिर्फ ढोल पीटा जा रहा है जबकि वहां शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं है। राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बारे में सच्चाई जानना महत्वपूर्ण है ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

पंजाब से जोड़ा नाता
पंजाब में भी प्रियंका गांधी अपना नाता जोड़ते दिखाई हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पंजाबी परिवार में विवाहित हूं। मेरे बच्चों में पंजाबी खून है। इसके बाद एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि मैं अपने भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए जान भी दे सकती हूं और वह भी मेरे लिए ऐसा ही कर सकते हैं। प्रियंका ने कहा कि पार्टी के अंदरखाने संघर्ष बीजेपी में है न कि कांग्रेस में। बीजेपी में योगी, मोदी और अमित शाह के बीच हितों का टकराव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: जेपी नड्डा बोले- कुर्सी के लिए लड़ने वाले माफिया नहीं भगाएंगे, ऐसे लोगों को घर बैठाने की जरूरत

कैप्टन को निशाने पर लिया
जनसभा में प्रियंका के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) भी रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार थी, लेकिन उसे दिल्ली से बीजेपी द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह छिपा हुआ गठबंधन अब सबके सामने आ गया है। इस दौरान मंच से प्रियंका गांधी ने सीएम चन्नी की जमकर तारीफ की और कहा कि अपने 100 दिन के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने शानदार काम किया है। प्रियंका ने महिलाओं से वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1100 रुपए हर मीने दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव:आखिर सामने आए सिद्धू, कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर बोले- राहुल गांधी ने फैसला दिया, स्वागत करते हैं

20 फरवरी को होगी वोटिंग
पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। सभी दलों के साथ बैठक के बाद चुनाव आयोग ने पोलिंग डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले पंजाब में 14 फरवरी को वोटिंग की तारीख थी लेकिन 16 फरवरी को रविदास जयंती होने के चलते राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग की थी। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। इस बार पंजाब में कांग्रेस सत्ता में वापसी की राह देख रही है तो आम आदमी पार्टी, अकाली दल गठबंधन, बीजेपी गठबंधन के साथ-साथ किसान मोर्चे भी कांग्रेस को टक्कर मिल रही है।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: अमित शाह के आने से पहले बड़े संकेत, पटियाला में कैप्टन की पत्नी परनीत कौर BJP की बैठक में पहुंचीं

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: 2017 में मैनिफेस्टो के दम पर कैप्टन ने बनाई थी सरकार, मगर इस बार वादों से दूरी बना रहीं पार्टियां