सीएम चन्नी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वे अपनी परंपरागत सीट रूपनगर जिले की श्रीचमकौर साहिब के अलावा बरनाला जिले के भदौर विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं। चन्नी चमकौर से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। 

चंडीगढ़। पंजाब में चुनाव प्रचार भी खत्म हो गया है। एक दिन बाद वोटिंग होने जा रही है। ऐसे में शनिवार को अधिकांश नेताओं ने घर पर ही परिजनों के बीच समय बिताया और चुनावी माहौल का फीडबैक लिया। आज सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी रिलेक्स मूड़ में देखे गए। उन्होंने बरनाला जिले के भदौर विधानसभा क्षेत्र में एक गौशाला में गायों को खाना खिलाया है। इसमें गुड भी शामिल था। चन्नी ने खुद अपने हाथों से गायों को खिलाया। उसके बाद उनको दुलारते भी रहे। एक दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह शनि को शांत करने के लिए भैंस के बच्चे काे दान करते देखे गए थे। उनके घर पर पंडितों ने पूजा-पाठ भी किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि सीएम चन्नी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वे अपनी परंपरागत सीट रूपनगर जिले की श्रीचमकौर साहिब के अलावा बरनाला जिले के भदौर विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं। चन्नी चमकौर से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। पहला चुनाव उन्होंने कांग्रेस से बगावत करके निर्दलीय लड़ा और जीता था। बाद में कांग्रेस को समर्थन दे दिया था। उसके बाद दो चुनावों में कांग्रेस के टिकट से लड़े और जीते। ये उनका चौथा चुनाव है। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: वोटिंग से 2 दिन पहले CM चन्नी और सिद्धू मूसेवाला मुश्किल में फंसे, पुलिस ने दर्ज की दोनों पर FIR

चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस, हाइकमान के भरोसेमंद
कांग्रेस हाइकमान ने चन्नी को इस बार भदौड़ से भी उतारा है। यहां चन्नी चुनाव प्रचार में समय नहीं दे पाए। कांग्रेस ने चन्नी को सीएम फेस भी बनाया है। सितंबर 2021 में पंजाब में सत्ता का उलटफेर हुआ तो चन्नी को सीएम बनाया गया था। उन्होंने 111 दिन के कार्यकाल में कांग्रेस हाइकमान का भरोसा जीत लिया और फिर से सीएम फेस बनकर प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को रेस से बाहर कर दिया था।

यह भी पढ़ें- भइया शब्द बना पंजाब चुनाव की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी, UP से बिहार तक हंगामा..जिस पर मोदी और प्रियंका भी बोले

केजरीवाल का दावा- चन्नी दोनों सीटें हार रहे
चन्नी के दो सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार तंज कस रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार रहे हैं। केजरीवाल कहते हैं कि उन्होंने दोनों सीटाें पर सर्वे करवाया था। इसमें चन्नी इस बार कोई चुनाव नहीं जीत रहे हैं। इन दोनों सीटों पर आप प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने कहा- हैरान करने वाला है चन्नी का बयान, क्या वे जानते हैं पंजाब में बिहारियों का कितना योगदान