राहुल गांधी के साथ स्टेज शेयर करने वाले पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का और उनके भतीजे पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कांग्रेस छोड़ दी। दोनों ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

चंडीगढ़। कांग्रेस में टूट थमने का नाम नहीं ले रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे के बाद भी कांग्रेस में नेताओं का पलायन थम नहीं रहा है। रविवार को राहुल गांधी के साथ स्टेज शेयर करने वाले पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का (Amarjit Singh Tikka) और उनके भतीजे पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा (Sukhwinder Singh Bindra) ने कांग्रेस छोड़ दी। दोनों ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने रविवार को राहुल गांधी के साथ स्टेज शेयर की थी। रैली के दौरान स्टेज पर मात्र 22 कुर्सियां लगाई गई थीं। इन पर कांग्रेस के कुछेक सीनियर नेता ही बैठाए गए थे। सुखविंदर सिंह बिंद्रा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और दाखा से उम्मीदवार संदीप संधू के पीछे सीट पर बैठे हुए थे। वह स्टेज पर राहुल गांधी के साथ ही चढ़े थे।

चरणजीत चन्नी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 
अमरजीत सिंह टिक्का ने पंजाब के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से सीएम पद के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चन्नी से भी कांग्रेस ने पैसे लिए हैं। उनकी तरफ से यह पैसा बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन और मोगा से चुनाव लड़ रहीं मालविका सूद से दिलवाया गया है। 

सिद्धू पर भी लगाया आरोप 
टिक्का ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी टिकट के लिए मानसा से चुनाव लड़ रहे मूसेवाला से 20 करोड़ रुपए दिलवाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए पैसा इकट्‌ठा किया जा रहा है। वहां पर पार्टी प्रियंका गांधी की अगुवाई में चुनाव लड़ रही है और प्रेस्टीज इश्यू बना लिया है।

कांग्रेस के बड़ा चेहरा थे टिक्का 
कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं अमरजीत सिंह टिक्का और बिंद्रा अमरजीत सिंह टिक्का का परिवार पिछले 37 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। उनकी चौथी पीढ़ी कांग्रेस के लिए काम कर रही है। दादा जस्टिस हरनाम सिंह बिंदरा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू, पिता जोध सिंह बिंदरा ने इंदिरा गांधी के साथ काम किया। पिता, वह खुद और उनके भतीजे भी कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पंजाब चुनाव: SGPC के चेयरमैन धामी बोले- डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बाहर करना भाजपा की राजनीतिक चाल

पंजाब में चुनाव आयोग सख्त, AAP की शिकायत पर सुखबीर बादल और फरीदकोट प्रत्याशी बंटी रोमाना पर FIR, जानें वजह

अमृतसर की विधवा कॉलोनी की रुला देने वाली कहानी Part-2: नशे ने कर दिया घर का सर्वनाश, पढ़ें एक बुजुर्ग का दर्द