संयुक्त समाज मोर्चा के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल (Balbir Singh Rajewal) ने कहा कि बड़ी औद्योगिक इकाइयों की जगह छोटी इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

चंडीगढ़। पंजाब में 22 किसान जत्थेबंदियों ने मिलकर चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा (Sanyukta Samaj Morcha) का गठन किया है। आज मोर्चा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें जोर दिया गया कि पाकिस्तान के साथ व्यापार किया जाएगा। इसके लिए हुसैनीवाला और बाघा बॉर्डर खोले जाएंगे। इसके साथ ही सभी नेशनल हाइवे ट्रोल फ्री किए जाएंगे। मोर्चा प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल (Balbir Singh Rajewal) ने कहा कि बड़ी औद्योगिक इकाइयों की जगह छोटी इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आइटी सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा। पंजाब के लिए स्पेशल स्टेट्स की मांग की जाएगी। क्योंकि यह बार्डर का राज्य है। हर किसान को 25 हजार रुपए इंकम सुनिश्चित की जाएगी। फसल के एमएसपी के लिए कोआपरेटिव सिस्टम बनाया जाएगा। फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए किसानो को पांच लाख रुपए तक का कर्ज दो रूपए ब्याज दर से दिया जाएगा। कोऑपरेटिव सेक्टर को मजबूत किया जाएगा। रेवेन्यू विभाग की सेवाएं टाइम बाउंड लिमिट होगी। दावा किया कि प्रदेश में माइनिंग माफिया, रेत माफिया नशा माफिया पर रोक लगाने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव:कपूरथला में AAP कंडीडेट का सड़क पर लेटकर प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन पर मंत्री के लिए काम करने का आरोप

समाज से भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा
महंगी बिजली को सस्ता करने के लिए काम होगा। बिजली सौदों की जांच की जाएगी। विधानसभा 90 दिन काम करेगी। 75 प्रतिशत उपस्थिति हर विधायक की अनिवार्य की जाएगी। हिसाब किताब कमिशन बना कर यह देशा जाएगा कि किस किस अधिकारी और नेता ने भ्रष्टाचार किया है। इससे प्रदेश और लोगों को कितना नुकसान हुआ है। इसका आकलन कर भरपाई जिम्मेदार से कराई जाएगी। राजेवाल ने कहा कि किसानों की सरकार आने पर समाज से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। आम आदमी तक विकास को लेकर लाया जाएगा। उन्होने कहा कि हम सत्ता के लिए यह लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। हम बदलाव चाहते है। बदलाव के लिए काम करेंगे। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: सिमरजीत सिंह बैंस की फिर मुश्किलें बढ़ी, कांग्रेस प्रत्याशी से झड़प मामले में बेटे समेत 28 पर FIR

जो वादा करेंगे, उसे हर हालत में पूरा करेंगे
उन्होंने दावा किया कि यह घोषणा पत्र हर हालत में लागू किया जाएगा। दूसरी पार्टियों की तरह सिर्फ इसे जारी करने का उद्​देश्य वोट बटोरना नहीं है। हम जो भी वायदा करेंगे, उसे हर हालत में पूरा किया जाएगा। जो वायदा किया गया, इसके लिए पहले खूब विचार किया गया। यह पता किया गया कि इसे पूरा कैसे किया जाना चाहिए। तब हमने वायदा किय है। हम दूसरी पार्टियों की तरह झूठ बोलने में कतई यकीन नहीं रखते हैं।

यह भी पढ़ें- 

पंजाब में मायावती की पहली चुनावी रैली आज, BSP-SAD दिखेंगे एक साथ, प्रकाश-सुखबीर बादल भी मंच पर दिखेंगे

पंजाब चुनाव: अमरगढ़ सीट से रिपोर्ट, यहां सिद्धू के भतीजे सुमित सिंह कांग्रेस उम्मीदवार, जानें क्या बोले लोग?