कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इसके साथ ही वह हरियाणा में भी प्रचार करेंगे। हरियाणा में वह सोमवार को कुछ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इसके साथ ही वह हरियाणा में भी प्रचार करेंगे। हरियाणा में वह सोमवार को कुछ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस्तीफे के बाद पहली बार करेंगे प्रचार 
सूत्रों के मुताबिक, गांधी महाराष्ट्र के लातूर में रविवार को पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वह मुंबई के चांदीवली और धारावी इलाकों में भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे।

विदेश यात्रा से वापस आए हैं राहुल 
पिछले दिनों राहुल गांधी 'व्यक्तिगत यात्रा' पर कुछ दिनों के लिए विदेश गए थे। लौटने के बाद वह गुजरात में अपने खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में अदालत के समक्ष पेश भी हुए। गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)