दिल्ली के बदरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को सोमवार को सर्वसम्मति से सातवीं दिल्ली विधानसभा का विपक्ष का नेता चुना गया

नई दिल्ली: दिल्ली के बदरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को सोमवार को सर्वसम्मति से सातवीं दिल्ली विधानसभा का विपक्ष का नेता चुना गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बक्शी ने बताया कि दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडे ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में बिधूड़ी के नाम की घोषणा की।

Scroll to load tweet…

उन्होंने बताया कि रोहिणी के विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने बिधूड़ी को विपक्ष का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। गुप्ता पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। दिल्ली में 70 विधानसभ सीटों पर हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा केवल आठ पर ही जीत दर्ज कर पाई थी।

नवनिर्वाचित विधायकों को आज नए सदन की पहली बैठक में शपथ दिलाई जाएगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)