अखिलेश ने पीएम मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के मन में सपा की लाल टोपी का डर घर कर गया है। उन्हें अब अपने राजनीतिक अस्तित्व पर खतरा महसूस होने लगा है। भाजपा की लाल बत्ती गुल होने वाली है। इस सच्चाई से भाजपा अच्छी तरह परिचित हो गई है। तभी वह समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने लगी है।

लखनऊ: गोरखपुर में मंगलवार को अयोजित रैली में पीएम मोदी (PM Modi) के 'लाल टोपी' पर दिए गये बयान के बाद यूपी की राजनीति में जुबानी जंग छिड़ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा नेताओं के मन में सपा की लाल टोपी का डर घर कर गया है। अपनी 'लाल बत्ती' गुल होने की सच्चाई से वाकिफ हो चुकी भाजपा, इसीलिए सपा के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं के मन में सपा की लाल टोपी का डर घर कर गया है। उन्हें अब अपने राजनीतिक अस्तित्व पर खतरा महसूस होने लगा है। भाजपा की लाल बत्ती गुल होने वाली है। इस सच्चाई से भाजपा अच्छी तरह परिचित हो गई है। तभी वह समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने लगी है।

अखिलेश ने भाजपा को संकीर्ण सोच का बताया

साथ ही कहा कि भारतीय संस्कृति का दंभ भरने वाले भाजपा नेताओं को पता नहीं यह जानकारी है कि नहीं कि हनुमान जी का रंग लाल है। सूरज का रंग लाल है। हर एक के जीवन में लाल रंग है। लाल रंग बदलाव का भी है। खून का भी रंग लाल है। इस सबकी भाजपा को समझ नहीं है क्योंकि उसकी नीतियां तो नफरत फैलाने वाली हैं। काली टोपी वाले यह नहीं समझ पाएंगे क्योंकि उनकी सोच संकीर्ण है।

अखिलेश ने सपा की लाल टोपी को खतरे की घंटी बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसदीय जनतंत्र में भाषा और व्यवहार की मर्यादा से दल और व्यक्ति का परिचय होता है। भाजपा नेतृत्व में भाषा का संयम मिटता जा रहा है। भाजपा सत्ता के अहंकार में इतना डूब गई है कि वह विपक्ष को लांछित करने से नहीं चूकती है।

PM मोदी के 'लाल टोपी' बयान पर सियासत गरमाई, सपा ने जवाब में लांच किया गाना