देवभूमि से जाने वाले उत्तरखंड में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां नाचते गाते हौले-हौले बारात विवाह स्थल की ओर बढ़ रही थी। अपनी दुल्हनियां को लेने के लिए दूल्हा घोड़ी पर सवार था। लेकिन इसी दौरान दूल्हा अचानक एकाएक चुनाव प्रचार करने लगा। वह जोर-जोर से अपने पंसदीदा नेताजी के नारे लगा रहा था।

देहरादून (उत्तरखंड). देश के पांच राज्यों में इस वक्त चुनावा माहौल चल रहा है। आए दिन यहां से राजनीति कीअनोखी तस्वीरें सामने आ रही हैं। लेकिन देवभूमि से जाने वाले उत्तरखंड में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां नाचते गाते हौले-हौले बारात विवाह स्थल की ओर बढ़ रही थी। अपनी दुल्हनियां को लेने के लिए दूल्हा घोड़ी पर सवार था। लेकिन इसी दौरान दूल्हा अचानक एकाएक चुनाव प्रचार करने लगा। वह जोर-जोर से अपने पंसदीदा नेताजी के नारे लगाने लगा। जिसने भी यह अजीबोगरीब नजारा देखा वह देखता ही रह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-UP Chunav 2022: दुल्हन करती रही इंतजार, वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचा दूल्हा, देखें Video

शेरवानी और पगड़ी बांधे दूल्हे जब मांगी वोट
दरअसल, यह शादी के बीच का अनोखा मामला उत्तरखंड की नरेंद्रनगर विधानसभा इलाके का है। जहां से कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत चुनावी मैदान में हैं। वह अपने समर्थकों के साथ ओम गोपाल रावत धमान्दस्यूं पट्टी में डोर टू डोर कैंपेनिंग करते हुए लोगों से वोट मांग रहे थे। इसी दौरान एक दूल्हा कुंजापुरी सिद्ध पीठ मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचा हुआ था। इस बीच वह ओम गोपाल रावत के समर्थन में वोट देने की लोगों से अपील करने लगा। इतना ही नहीं जोर-जोर से नारे भी लगाए। 

यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: अमृतसर में भगवंत मान को पत्थर मारा, आंख के पास चोट लगी, फूलों की वर्षा के बीच घटना

अजीबोगरीब स्थिति देख बाराती भी हैरान
बता दें कि सोशल मीडिया पर दूल्हे के प्रचार करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई इस पर अपने तरीके से कमेंट्स करते हुए शेयर करने में लगा हुा है। शेरवानी और पगड़ी बांधे दूल्हे ने जब नेता की पक्ष में प्रचार करने लगा तो इस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। बाराती यह देखकर हैरान था कि जयमाल के लिए वैवाहिक स्थल जा रहा दूल्हा रास्ते में प्रचार कर रहा है। इतना ही नहीं ओम गोपाल के पक्ष में दूल्हे की नारेबाजी ने ठंड के सीजन में चुनावी माहौल को गरमा दिया है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत ने दूल्हे के साथ सेल्फी ली और उसे आने वाले नए जीवन की शुभकमानाएं भी दीं।