3 Idiots sequel update: 3 Idiots 2 को लेकर राजकुमार हिरानी ने बड़ा अपडेट दिया है। जानें आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर की वापसी और फिल्म की कहानी से जुड़ी खास बातें।
राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म 3 Idiots का सीक्वल आएगा, ये बात दर्शकों को पहले ही पता चल गई थी लेकिन अब इसको लेकर नया अपडेट आया है। फिल्ममेकर ने 3 Idiots 2 को लेकर अहम अपडेट दिया है। राजकुमार हिरानी ने हाल ही में एएनआई से 3 इडियट्स 2 के बारे में बात करते हुए इसकी कास्ट को लेकर अपडेट दिया। फिलहाल सीक्वल की कहानी पर काम चल रहा है। फैंस के मन में सवाल है कि पुराने स्टार दोबारा फिल्म में दिखाई देंगे या नहीं? साथ ही आमिर खान का बेहतरीन किरदार रैंचो उन्हें देखने को फिर से मिलेगा या नहीं? जानते हैं राजकुमार हिरानी ने क्या अपडेट दिया।
आमिर, माधवन और शरमन की होगी वापसी
राजकुमार हिरानी ने एएनआई से बातचीत में बताया कि 3 Idiots 2 की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि सीक्वल की कास्टिंग वही रहेगी। यानी आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान के जलवे एक बार फिल्म में फिर से देखने को मिलेंगे।
दूसरी कहानी को जोड़ा गया सीक्वेल से
राजकुमार हिरानी ने 3 Idiots के दूसरे पार्ट के बारे में एक मजेदार बात भी बताई। उन्होंने कहा कि सीक्वल बनाने का विचार पहले से तय नहीं था। वह और उनकी टीम किसी दूसरी कहानी पर काम कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि तैयार हो रही कहानी 3 Idiots के दूसरे पार्ट के लिए बिल्कुल सही बैठ सकती है।
और पढ़ें: ‘राका’ में दीपिका पादुकोण की रक्षक बनेंगी रश्मिका मंदाना! अल्लू अर्जुन की फिल्म में होगा खास रोल
तिकड़ी का फिर दिखेगा दम?
अगर तीनों एक्टर फिल्म में पक्के हैं, तो हो सकता है कि रैंचो, फरहान, राजू की तिकड़ी इस फिल्म में दिखें। 2009 में रिलीज हुई 3 Idiots ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। आमिर खान का रैंचो, आर. माधवन का फरहान और शरमन जोशी का राजू आज भी दर्शकों के पसंदीदा किरदारों में शामिल हैं। ऐसे में अगर तीनों कलाकार 3 Idiots 2 में फिर साथ नजर आते हैं, तो यह फिल्म फैंस के लिए काफी खास हो सकती है। फिल्म को स्टूडेंट्स के साथ ही हर वर्ग के लोगों ने खूब पसंद किया था।
और पढ़ें: 'यह फिल्म नहीं सत्संग है'...कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ लेकर कही ये बड़ी बात
