Aamir Khan Wedding News :आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। क्रिकेटर इरफान पठान ने एक वीडियो शेयर किया है।जिसमें आमिर और गौरी रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं।
मुंबई (महाराष्ट्र): बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। रविवार को हुई इस शादी की पहली झलक पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर दिखाई। इरफान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इस प्राइवेट सेरेमनी के कुछ खास पल कैद हैं। यह फंक्शन मुंबई में आमिर के बांद्रा वाले घर पर हुआ। इस क्लिप में आमिर और गौरी अपनी रजिस्टर्ड मैरिज की formalities पूरी करते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ डांस भी किया। डांस के दौरान आमिर ने गौरी को गले लगाया और किस भी किया।

इरफान पठान ने यूं दी बधाई
इरफान ने कपल को बधाई देते हुए लिखा, "प्यारे आमिर भाई और गौरी, शादी की बहुत-बहुत बधाई! आप दोनों को जिंदगी भर प्यार, खुशी, हंसी और साथ मिले। अल्लाह आपकी इस खूबसूरत यात्रा को ढेर सारी खुशियों और अनगिनत दुआओं से नवाजे। आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं, एक बार फिर बधाई!"

सिंपल ड्रेस में दूल्हा बने आमिर खान

इस मौके पर आमिर ने सफेद रंग का पारंपरिक कुर्ता-पजामा पहना था, जिस पर एक ब्रॉन्ज ब्रोच लगा था। वहीं, गौरी ने बेज रंग का खूबसूरत जोड़ा पहना था और बालों का करीने से जूड़ा बनाया हुआ था।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आज अपनी शादी रजिस्टर कराई है।

आमिर खान से 14 साल छोटी हैं गौरी

इस छोटे से फंक्शन के कुछ घंटों बाद, आमिर खान की पीआर टीम, स्पाइस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए शादीशुदा जोड़े की पहली ऑफिशियल तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में 61 साल के आमिर और 47 साल की गौरी शादी के कागजों पर साइन करते और रजिस्ट्रेशन की formalities पूरी करते नजर आ रहे हैं।

आमिर खान का पूरा परिवार रहा मौजूद

इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए। विदेश से भी परिवार के कुछ लोग इस मौके के लिए आए थे। आमिर के बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान भी शादी में मौजूद थे। साथ ही गौरी स्प्रैट का बेटा भी इस फैमिली सेलिब्रेशन का हिस्सा बना।

Ad3

आमिर की शादी में कौन कौन पहुंचा?

शादी से पहले आमिर के पाली हिल वाले घर पर इरा खान और जुनैद खान को आते हुए देखा गया था। 'लगान' में आमिर को डायरेक्ट करने वाले फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर भी मेहमानों में शामिल थे। इनके अलावा एक्ट्रेस एली अवराम, वीर दास, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और नेता राज ठाकरे को भी सेलिब्रेशन में आते देखा गया।

दुल्हन की तरह सजा आमिर का घर

इस खास मौके के लिए आमिर के मुंबई वाले घर को सजावटी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद वीकेंड पर तैयारियां चलती रहीं।

आमिर ने कब की थी पहली शादी

यह शादी आमिर की निजी जिंदगी में एक नया अध्याय है। एक्टर ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। 2002 में दोनों अलग हो गए। बाद में उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। शादी के 16 साल बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया। वे अपने बेटे आजाद राव खान की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। आमिर ने पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।

Ad4