- Home
- Entertainment
- 'किरण और रीना से बात नहीं बन सकी, गौरी से मैं मुकम्मल'... आमिर खान का यह बयान हो रहा वायरल
'किरण और रीना से बात नहीं बन सकी, गौरी से मैं मुकम्मल'... आमिर खान का यह बयान हो रहा वायरल
Aamir Khan Wedding: गौरी स्प्रैट से शादी की खबरों के बीच आमिर खान का तलाक पर दिया पुराना बयान वायरल है। उन्होंने कहा था कि तलाक के बाद रिश्ते दुश्मनी में नहीं बदलते।

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। 5 जुलाई 2026 (रविवार) को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं। इस बीच में उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तलाक के बाद रिश्तों को लेकर बेहद मेच्योर सोच जाहिर की थी।

'तलाक के बाद क्या लोग दुश्मन बन जाते हैं?'
आमिर खान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि तलाक का मतलब यह नहीं होता कि दो लोग एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएं। उन्होंने कहा, 'ये कोई डॉक्टर ने कहा है कि डिवोर्स हो जाता है तो आप फौरन दुश्मन हो जाते हैं? ये मेरी खुशकिस्मती है कि मेरी जिंदगी में किरण आईं और हमारा सफर मेरे लिए बहुत ही खूबसूरत और संतोषजनक रहा।'
किरण राव के साथ आज भी है खास रिश्ता
किरण राव और आमिर खान ने साल 2005 में शादी की थी। दोनों का बेटा आजाद है। जुलाई 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते में सम्मान और दोस्ती बनाए रखी।दोनों ने न सिर्फ अपने बेटे की साथ मिलकर परवरिश जारी रखी, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी साथ काम किया। किरण के निर्देशन में बनी फिल्म Laapataa Ladies को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।
'हम हमेशा परिवार की तरह रहेंगे'
आमिर ने इंटरव्यू में आगे कहा था कि हमने साथ में बहुत कुछ बनाया है, पर्सनली भी और प्रोफेशनली भी। आगे भी हम साथ रहेंगे। हम इंसानी और जज्बाती तौर पर जुड़े हुए हैं और हमेशा रहेंगे। हम एक परिवार की तरह हैं। नके इस बयान को कई लोगों ने रिश्तों को लेकर एक सकारात्मक और परिपक्व सोच का उदाहरण बताया था।
इसे भी पढ़ें: Hrithik Roshan Divorce: क्या सच में सुजैन खान को मिले थे 400 करोड़? 12 साल बाद खुलासा
गौरी स्प्रैट को लेकर भी खुलकर बोले थे आमिर
अब जब आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं, तब उन्होंने गौरी स्प्रैट के बारे में भी खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। आमिर ने कहा था कि गौरी ने उनकी जिंदगी में स्थिरता और खुशी लाई है। एक्टर ने कहा कि मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन बातें आगे नहीं बढ़ सकीं। मुझे लगता है कि गौरी के आने के बाद मैं अब जाकर मुकम्मल हुआ हूं। हम दोनों साथ में बहुत खुश हैं।
और पढ़ें: 'मेल स्टार्स से डरते हैं AD,फीमेल एक्टर्स को लेते हैं...', कृति सेनन का बड़ा खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।