MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 'मेल स्टार्स से डरते हैं AD,फीमेल एक्टर्स को लेते हैं...', कृति सेनन का बड़ा खुलासा

'मेल स्टार्स से डरते हैं AD,फीमेल एक्टर्स को लेते हैं...', कृति सेनन का बड़ा खुलासा

कृति सेनन ने बॉलीवुड के जेंडर बायस पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि असिस्टेंट डायरेक्टर्स (ADs) मेल स्टार्स से डरते हैं, जबकि फीमेल एक्टर्स को अक्सर फॉर ग्रांटेड लिया जाता है।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 04 2026, 03:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

'कॉकटेल 2' की एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल में बॉलीवुड में जेंडर बायस को लेकर खुलकर सामने आई हैं। उनकी मानें तो फिल्म सेट पर अक्सर फीमेल एक्टर्स के साथ अच्छा बिहेव नहीं किया जाता है। कृति का कहना है कि जब कोई एक्ट्रेस अपने किरदार को लेकर सवाल पूछती है तो उसे 'बहुत सवाल पूछने वाली' कहा जाता है, जबकि वही सवाल कोई मेल स्टार पूछे तो उसे अपने काम के प्रति इनवॉल्व्ड माना जाता है।हाल ही में उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कृति ने अपने करियर और इंडस्ट्री के अनुभव शेयर किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : instagram

'फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चैलेंज मिले'

कृति सेनन ने कहा कि उन्होंने मॉडलिंग, इंजीनियरिंग कॉलेज और फिल्म इंडस्ट्री तीनों का अनुभव लिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चुनौतियां उन्हें बॉलीवुड में मिलीं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी, तब महिलाओं के लिए अच्छे किरदार बहुत कम लिखे जाते थे। उनके मुताबिक उस दौर में ज्यादातर फिल्में मेल हीरो के इर्द-गिर्द घूमती थीं और फीमेल कैरेक्टर केवल लव इंटरेस्ट तक लिमट रह जाती थीं। हालांकि अब सिचुएशन पहले से बेहतर हुई है और विमेन के लिए दमदार रोल लिखे जा रहे हैं, लेकिन जेंडर बायस पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

36
Image Credit : instagram

'एक्ट्रेस सवाल पूछे तो दिक्कत, एक्टर पूछे तो तारीफ'

कृति ने बताया कि वह अपने किरदार और सीन को लेकर हमेशा सवाल पूछती हैं ताकि उसे बेहतर तरीके से समझ सकें। लेकिन कई बार उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि वह जरूरत से ज्यादा सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई फीमेल एक्टर सवाल पूछती है तो लोग कहते हैं, 'ये कितने सवाल पूछती है।' लेकिन अगर वही सवाल कोई मेल स्टार पूछे तो उसकी तारीफ की जाती है और उसे अपने काम के प्रति गंभीर माना जाता है। कृति के मुताबिक, उन्हें कई बार कहा गया कि किसी सीन को लेकर ज्यादा ओवरएनालाइज मत करो, जबकि वही बात अगर किसी मेल स्टार ने कही तो उसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया।

46
Image Credit : Instagram

'छोटी-छोटी बातों में भी दिखता है फर्क'

कृति सेनन ने फिल्म सेट पर मिलने वाली सुविधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कई बार मेल स्टार्स को बेहतर कमरे और बेहतर गाड़ियां दी जाती हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बड़े कमरे या महंगी कार की चाह नहीं है। उनका कहना था कि सबसे जरूरी बात यह है कि किसी को यह महसूस न कराया जाए कि वह दूसरे कलाकार से कम महत्वपूर्ण है।

56
Image Credit : kriti sanon instagram

'AD मेल स्टार्स से ज्यादा डरते हैं'

कृति ने एक और दिलचस्प बात शेयर करते हुए कहा कि अक्सर असिस्टेंट डायरेक्टर्स (ADs) फीमेल एक्टर्स को पहले सेट पर बुला लेते हैं, क्योंकि वे मेल स्टार्स से ज्यादा डरते हैं। उनकी राय में कई बार फीमेल एक्टर्स को फॉर ग्रांटेड लिया जाता है, जबकि मेल स्टार्स के साथ ज्यादा सावधानी और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाता है।

और पढ़ें: 2 फ्लॉप फिल्मों के बाद इब्राहिम अली खान का बड़ा दांव, पर्दे पर श्रीलीला संग दिखेगी नई जोड़ी!

66
Image Credit : kriti sanon instagram

वर्कफ्रंट

कृति सेनन हाल ही में रिलीज हुई 'Cocktail 2' में नजर आई थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 137 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

और पढ़ें: 'बिकिनी और इंटीमेट सीन को हमेशा बोला..'काजल अग्रवाल ने फिल्म मेकर्स का खोला राज

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Lock Upp 2 Elimination: पहले वीक इन 5 पर लटकी एविक्शन की तलवार, कौन होगा आउट?
Recommended image2
‘मातृभूमि’ को लेकर CBFC विवाद की खबरें झूठीं, सलमान खान फिल्म्स ने दिया जवाब
Recommended image3
चंद्रचूड़ सिंह को दूसरा अमिताभ बच्चन कहने लगे थे लोग! फिर ऐसा क्या हुआ कि करियर तबाह हो गया?
Recommended image4
'बिकिनी और इंटीमेट सीन को हमेशा बोला..'काजल अग्रवाल ने फिल्म मेकर्स का खोला राज
Recommended image5
YRF Spy Universe की 7 सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में, आलिया भट्ट की अल्फा इस NO. पर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved