'बिकिनी और इंटीमेट सीन को हमेशा बोला..'काजल अग्रवाल ने फिल्म मेकर्स का खोला राज
काजल अग्रवाल ने खुलासा किया कि फिल्ममेकर्स उन्हें कभी मोटा तो कभी पतला बनने को कहते थे। उन्होंने बिकिनी और इंटीमेट सीन से दूरी बनाने की वजह भी बताई।

साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर पड़ने वाले ब्यूटी स्टैंडर्ड के दबाव को लेकर खुलकर बात की है। करीब दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं काजल ने बताया कि करियर की शुरुआत में कई फिल्ममेकर्स उन्हें कभी वजन बढ़ाने तो कभी वजन कम करने की सलाह देते थे। हालांकि उन्होंने हमेशा अपनी शर्तों और सीमाओं के साथ काम करना चुना। हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने बहुत कुछ बताया, जो फिल्ममेकर्स के गलत सोच को उजागर करता है।

फिल्ममेकर्स देते थे लुक बदलने की सलाह
काजल ने कहा कि उस समय सोशल मीडिया का दबाव भले नहीं था, लेकिन फिल्ममेकर्स की अपनी अपेक्षाएं जरूर थीं। उन्होंने बताया कि कई बार उनसे कहा जाता था कि किसी किरदार के लिए थोड़ा मोटा हो जाओ या फिर थोड़ा पतला हो जाओ। हालांकि उनके मुताबिक, उस दौर का दबाव आज की तुलना में काफी कम था। उन्होंने कहा कि आज की युवा एक्ट्रेसेस को सोशल मीडिया के कारण कहीं ज्यादा कठोर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। काजल ने उम्मीद जताई कि नई पीढ़ी की अदाकाराएं अपने कॉन्फिडेंस को बनाए रखें और अपनी पहचान के साथ मजबूती से खड़ी रहें।
'ना' कहना सीखा, तभी बचा आत्मसम्मान
काजल अग्रवाल ने बताया कि उनके करियर का सबसे बड़ा सबक 'ना' कहना सीखना था। उन्होंने कहा कि अगर कोई चीज उन्हें सही नहीं लगती थी तो वह उसे साफ मना कर देती थीं। उनके मुताबिक हर मौके को स्वीकार करना जरूरी नहीं होता, बल्कि कई बार अपने सेल्फ-रिस्पेक्ट और प्रिंसिपल्स के लिए इनकार करना ज्यादा जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्म या रोल हाथ से निकल भी जाता था तो उन्हें इसका अफसोस नहीं होता था, क्योंकि वह अपने फैसलों के साथ सहज रहती थीं।
बिकिनी और इंटीमेट सीन से बनाई दूरी
काजल ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हमेशा अपनी प्राइवेट बाउंडरी का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वह बिकिनी सीन करने में सहज नहीं थीं और न ही बहुत ज्यादा इंटीमेट सीन करना चाहती थीं। चाहे फिल्म कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उन्होंने कभी अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं से समझौता नहीं किया। उनका मानना है कि कलाकार के लिए सबसे जरूरी बात खुद के प्रति ईमानदार रहना है। जो चीज स्वाभाविक और सहज लगे, वही करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 'रहमान डकैत' की बीवी ने स्कर्ट-टॉप पहन लूट ली महफिल, 'गोरी मैम' का लुक देख फैंस हुए घायल
कई सुपरहिट फिल्मों की रही हैं हिस्सा
काजल अग्रवाल ने तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके करियर में 'मगधीरा', 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। आज भी वह भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
और पढ़ें: 2 फ्लॉप फिल्मों के बाद इब्राहिम अली खान का बड़ा दांव, पर्दे पर श्रीलीला संग दिखेगी नई जोड़ी!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।