ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक और 400 करोड़ की एलिमनी को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही है। हाल ही में सुजैन की बहन फराह अली खान ने दोनों के तलाक और एलिमनी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए, जानते हैं क्या है सच्चाई...

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेपरेशन में से एक माना जाता है। साल 2014 में दोनों ने अपनी शादी खत्म कर दी थी, लेकिन इसके बाद एक दावा लंबे समय तक सुर्खियों में रहा कि सुजैन ने ऋतिक से 400 करोड़ की एलिमनी ली थी। ये खबर सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में बार-बार सामने आती रही, जिससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या वाकई इतनी बड़ी रकम का भुगतान किया गया था। हालांकि, इस दावे की कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। न तो ऋतिक रोशन, न सुजैन खान और न ही किसी कोर्ट दस्तावेज में 400 करोड़ की एलिमनी का उल्लेख मिला है। इसी बीच सुजैन की बहन फराह अली खान ने एक इंटरव्यू में तलाक और एलिमनी को लेकर पूरी सच्चाई बताई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को दी 400 करोड़ एलिमनी

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को भले ही कई साल हो गए हों, लेकिन उनके अलग होने से जुड़ी एक अफवाह अभी भी उनका पीछा कर रही है और वो है 400 करोड़ की एलिमनी। अब, सुजैन की बहन फराह अली खान ने 12 साल से चले आ रहे इस दावे पर रिएक्ट किया है और इसे पूरी तरह गलत बताया है। खबरों की मानें तो हाल ही में फराह ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि तलाक के बाद सुजैन ने ऋतिक से कोई एलिमनी नहीं मांगी थी और न ही ली थी। उन्होंने वायरल हो रही उस रकम की बात को खारिज करते हुए कहा कि ये दावे बेबुनियाद और सच्चाई से बहुत दूर हैं। फराह ने ऋतिक और सुजैन दोनों की तारीफ भी की कि उन्होंने अपने अलग होने के फैसले को समझदारी और गरिमा के साथ संभाला।

कब हुई थी ऋतिक रोशन-सुजैन खान की शादी और तलाक

ऋतिक रोशन-सुजैन खान ने 2000 में शादी की थी। शादी के करीब 7 साल साथ रहने के बाद 2014 में दोनों ने अपनी शादी खत्म कर ली थी। तलाक होने के बावजूद दोनों अपने बेटों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और अक्सर परिवार के खास मौकों पर एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। फराह अली खान ने इंटरव्यू में सुजैन के बारे में आगे कहा कि वो चीजों से ज्यादा रिश्तों को अहमियत देती हैं और लोगों से अपील की कि वे बिना तथ्यों के अफवाहों पर विश्वास न करें। बता दें कि ऋतिक अब सबा आजाद के साथ लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और सुजैन, अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते में हैं, फिर भी उनके बीच सम्मानजनक संबंध बने हुए हैं।