आमिर खान ने अपने बैनर तले बनी जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से 39 दिन पहले खोलकर सबको चौंका दिया। बिना प्रमोशन के ही देशभर में 520+ टिकट बिक भी चुके हैं। रायपुर, अहमदाबाद और दिल्ली-मुंबई से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आमिर खान की यह अनोखी रणनीति चर्चा में है।
जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ ने रिलीज से पहले ही ऐसा दांव खेला है, जिसने ट्रेड और ऑडियंस दोनों को चौंका दिया है। आमतौर पर फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज से कुछ दिन पहले खुलती है, लेकिन इस फिल्म के मेकर्स ने 1 मई रिलीज से पूरे 39 दिन पहले टिकट बिक्री शुरू कर दी। हैरानी की बात ये है कि बिना किसी बड़े प्रमोशन के भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। देशभर के करीब 20 शहरों में टिकट्स खुले हैं और शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म को लेकर जबरदस्त क्यूरियोसिटी बन चुकी है।
39 दिन पहले खुली 'एक दिन' की बुकिंग
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, 23 मार्च को जैसे ही ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग ओपन हुई, लोगों को पहले लगा कि यह कोई टेक्निकल गड़बड़ी है। लेकिन जल्द साफ हो गया कि यह मेकर्स का सोचा-समझा कदम है। देश के करीब 20 शहरों में एक-एक शो के लिए टिकट बिक्री शुरू की गई है। दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा 24 स्क्रीन पर बुकिंग खुली, जबकि मुंबई में 11 स्क्रीन पर टिकट उपलब्ध हैं। चंडीगढ़ और पुणे के 3-3 थिएटर्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है। अहमदाबाद, जयपुर, सूरत वड़ोदरा, इंदौर, भुवनेश्वर, अमृतसर, देहरादून, गुवाहाटी, उदयपुर, प्रयागराज, रायपुर, पटना, गोरखपुर और जालंधर आदि शहरों के एक-एक थिएटर में भी 'एक दिन' के टिकट अभी से बिक रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Salman Khan Maatrubhumi Release पर संकट! आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिर से करनी पड़ी शूटिंग?
बिना प्रमोशन भी 'एक दिन' को शानदार रिस्पॉन्स
दिलचस्प बात यह है कि 'एक दिन' के लिए अभी तक कोई बड़ा प्रमोशन नहीं किया गया, फिर भी 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक 520 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, रायपुर के PVR सिटी सेंटर में 46 टिकट बिकना सबसे बड़ा सरप्राइज रहा। अहमदाबाद में 37 और गोरखपुर में 18 टिकट्स बिके हैं। मुंबई और दिल्ली-NCR के कई सिनेमाघरों में भी करीब 20-20 टिकट्स बिक चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Salman Khan की 'मातृभूमि' की नई हीरोइन अभिश्री सेन कौन हैं? भाईजान से है सालों पुराना कनेक्शन!
आमिर खान की अनोखी रणनीति फिर चर्चा में
‘एक दिन’ के प्रोड्यूसर आमिर खान हमेशा अलग तरह की रिलीज स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने पारंपरिक ट्रेंड को तोड़ते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 39 दिन पहले शुरू कर दी। यह कदम फिल्म के लिए क्यूरियोसिटी और वर्ड-ऑफ-माउथ बनाने में मदद कर रहा है, खासकर मल्टीप्लेक्स और बी-सेन्टर ऑडियंस के बीच।
