'धमाल 4' ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। इसके साथ ही अजय देवगन ने 17 साल में 17वीं 100 करोड़ी फिल्म दी। देखें अजय देवगन की सभी 100 करोड़ी मूवीज।

अजय देवगन और रितेश देशमुख जैसे कलाकरों से सजी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भारत में इस फिल्म में 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अजय देवगन के करियर की अब तक की 17वीं 100 करोड़ी मूवी बनी है। उन्होंने ये सभी 17 फ़िल्में बीते 17 साल में दी हैं। उनके 100 करोड़ क्लब की शुरुआत 2010 में आई थी। जानिए अजय देवगन की सभी 100 करोड़ी मूवीज के बारे में...

अजय देवगन की पहली 100 करोड़ी फिल्म कब आई?

अजय देवगन ने करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 2010 में दी थी। यह फिल्म थी 'गोलमाल 3', जो 5 नवम्बर 2010 को रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 106.34 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इस हिट फिल्म में अजय देवगन के साथ मिथुन चक्रवर्ती, रत्ना पाठक शाह, अरशद वारसी, करीना कपूर, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, मुरली शर्मा, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, अश्विनी कलसेकर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' ने 8वें दिन किया बड़ा धमाका, 100 करोड़ क्लब में ली धमाकेदार एंट्री!

अजय देवगन की सभी 100 करोड़ी फ़िल्में इस प्रकार हैं :- 

नं. फिल्म रिलीज डेटभारत में लाइफटाइम कमाई
1गोलमाल 35 नवम्बर 2010106.34 करोड़ रुपये
2सिंघम22 जुलाई 2011100.30 करोड़ रुपये
3बोल बच्चन6 जुलाई 2012102.94 करोड़ रुपये
4सन ऑफ़ सरदार13 नवम्बर 2012105.03 करोड़ रुपये
5सिंघम रिटर्न्स15 अगस्त 2014140.62 करोड़ रुपये
6शिवाय28 अक्टूबर 2016100.33 करोड़ रुपये
7गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर 2017205.69 करोड़ रुपये
8रेड16 मार्च 2018103.07 करोड़ रुपये
9टोटल धमाल22 फ़रवरी 2019154.23 करोड़ रुपये
10दे दे प्यार दे 17 मई 2019103.64 करोड़ रुपये
11तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर10 जनवरी 2020 279.55 करोड़ रुपये
12गंगूबाई काठियावाड़ी25 फ़रवरी 2022 129.10 करोड़ रुपये
13दृश्यम 218 नवम्बर 2022 240.54 करोड़ रुपये
14शैतान 8 मार्च 2024149.49 करोड़ रुपये
15सिंघम अगेन 1 नवम्बर 2024268.35 करोड़ रुपये
16रेड 2 1 मई 2025178.08 करोड़ रुपये
17धमाल 4 10 जुलाई 2026102.67 करोड़ रुपये (कमाई जारी है)

यह भी पढ़ें : कौन है 6 फीट की यह प्लस साइज़ एक्ट्रेस, जिसकी फिल्म BO पर धमाल मचाते हुए 100 करोड़ क्लब में पहुंची!