Ajay Devgn Villain After 21 Years in Horror Movie: अजय देवगन 21 साल बाद एक हॉरर फिल्म में लौट रहे हैं। फिल्म में पौराणिक तत्व भी होंगे और शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होगी। जानें पूरी डिटेल।
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन एक बार फिर हॉरर और सुपरनैचुरल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अजय देवगन की अपकमिंग हॉरर फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रोहित जुगराज के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अजय एक ग्रे और सुपरनैचुरल किरदार निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नाम फिलहाल 'गृह प्रवेश' बताया जा रहा है।
21 साल बाद फिर दिखेगा अजय देवगन का डार्क अवतार
अजय देवगन इससे पहले साल 2005 में आई हॉरर फिल्म 'काल' में एक रहस्यमयी और डार्क किरदार में नजर आए थे। अब करीब 21 साल बाद अभिनेता एक बार फिर कुछ इसी तरह के नेगेटिव और ग्रे शेड्स वाले किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। हालांकि इस बार अजय का किरदार सिर्फ डरावना या रहस्यमयी नहीं होगा, बल्कि रिपोर्ट्स के अनुसार उसमें सुपरनैचुरल पावर्स भी होंगी। यानी फिल्म में अजय का किरदार कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है।
और पढ़ें - कियारा आडवाणी-तारा सुतारिया संग बोल्ड सीन्स पर यश ने तोड़ी चुप्पी, Toxic को ऐसे किया डिफेंड
'गृह प्रवेश' में दिखेगा अजय का बिल्कुल अलग लुक
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के किरदार के हिसाब से अजय देवगन का एक खास और अलग लुक तैयार किया जाएगा। उनका किरदार इंटेंस, ब्रूडिंग और रहस्यमयी बताया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म में अजय का स्क्रीन प्रेजेंस उनके अब तक के हॉरर किरदारों से काफी अलग देखने को मिल सकता है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट में इसे हाई-कॉन्सेप्ट हॉरर प्रोजेक्ट बताया गया है। फिल्म में सुपरनैचुरल एलिमेंट्स के साथ पौराणिक संदर्भ भी जोड़े जाने की बात सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार कहानी में गरुड़ पुराण से प्रेरित कुछ तत्व शामिल किए गए हैं।
रोहित जुगराज के साथ दूसरी हॉरर फिल्म
इस प्रोजेक्ट की एक दिलचस्प कड़ी अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित जुगराज का पुराना कनेक्शन भी है। रोहित जुगराज ने 2003 की हॉरर फिल्म 'भूत' में राम गोपाल वर्मा के असिस्टेंट के तौर पर काम किया था, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। अब इतने सालों बाद दोनों एक बार फिर हॉरर जॉनर में साथ आ रहे हैं, लेकिन इस बार रोहित फिल्म के डायरेक्टर हैं। रोहित जुगराज इससे पहले पंजाबी सिनेमा में 'सरदार जी' और 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने गए हैं। ऐसे में उनका अजय देवगन के साथ हॉरर जॉनर में यह नया कॉम्बिनेशन दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकता है।
और पढ़ें - ‘आवारापन 2’ के बाद इमरान हाशमी की आएगी ‘गनमास्टर G9’, Toxic रिलीज संग डबल धमाका
पहले 'भूत', फिर 'काल' और 'शैतान'
अजय देवगन का हॉरर से रिश्ता नया नहीं है। अभिनेता 'भूत', 'काल', 'गोलमाल अगेन' और हालिया सुपरनैचुरल फिल्म 'शैतान' में अलग-अलग अंदाज में डर और रहस्य से जुड़ी कहानियों का हिस्सा रह चुके हैं। खासकर 'शैतान' में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब 'गृह प्रवेश' में ग्रे सुपरनैचुरल किरदार की खबर ने अजय के हॉरर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
सितंबर से शुरू होगी शूटिंग
पहले फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अजय देवगन के दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते अब इसकी शूटिंग को आगे बढ़ाकर सितंबर 2026 से शुरू करने की बात सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग की शुरुआत मुंबई से होगी और इसके बाद फिल्म का बड़ा हिस्सा यूके में शूट किया जाएगा। फिलहाल फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, रिलीज डेट और कहानी से जुड़ी कई अहम जानकारियां आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं। लेकिन अजय देवगन का 21 साल बाद फिर से एक डार्क, ग्रे और सुपरनैचुरल किरदार में लौटना इस प्रोजेक्ट को अभी से चर्चा में ले आया है। अगर अजय का 'गृह प्रवेश' वाला अवतार 'काल' से भी ज्यादा खतरनाक और रहस्यमयी निकला, तो फैंस को बड़े पर्दे पर एक बार फिर उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।
