गौरव खन्ना की वजह से शो में हैं आकांक्षा, 'लॉक अप' में शिल्पा शिंदे का बड़ा दावा
'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे ने दावा किया कि आकांक्षा चमोला शो में गौरव खन्ना की वजह से हैं। इस पर आकांक्षा ने कहा कि शिल्पा उन्हें बेवजह टारगेट कर रही हैं।

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के चर्चे खूब हो रहे हैं। इस शो में सेलेब्स के नए-नए सीक्रेट उजागर हो रहे हैं। उनके बीच तकरार देखने को मिल रही है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री जैसे ही टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ली, वैसे ही हड़कंप मच गया। 'भाभी जी घर पर हैं' कि ये अदाकारा आते ही कई कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा। जिसमें से एक नाम एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का भी है।

शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा पर साधा निशाना
शो में बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने कहा कि आकांक्षा चमोला को लोग उनके पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना की वजह से जानते हैं। उन्होंने कहा कि मैंनेे उससे कहा कि वह गौरव की वजह से यहां आई है। मैंने पूछा कि इससे पहले उसे कभी देखा था? शिल्पा की इस टिप्पणी के बाद घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई।
आकांक्षा चमोला ने दिया जवाब
जब कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला ने शिल्पा की यह बात आकांक्षा को बताई तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें बेवजह टारगेट किया जा रहा है। अगले दिन आकांक्षा ने कहा कि अगर घर में किसी से उनकी बहस हो सकती है तो वह शिल्पा शिंदे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि शिल्पा मुझे पसंद नहीं करतीं। आकांक्षा का मानना है कि शिल्पा शो में लड़ाई-झगड़े और आरोप लगाने के इरादे से आई हैं।
शो में किया था तलाक का खुलासा
'लॉक अप सीजन 2' के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक होने वाला है। आकांक्षा ने कहा कि वह मां नहीं बनना चाहती थीं, जबकि गौरव परिवार और बच्चों की इच्छा रखते थे। समय के साथ दोनों की सोच में यह अंतर बढ़ता गया और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इतना ही नहीं इस शो में बताया कि वो बायसेक्सुअल हैं।
और पढ़ें: 3000 करोड़ की फ्रेंचाइजी ने बदली रणवीर सिंह की तकदीर, फिर भी किंग खान का रिकॉर्ड बरकरार
2016 में हुई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। आकांक्षा टीवी के कई शोज जैसे 'संतोषी मां', 'ये है आशिकी' और 'क्राइम पेट्रोल' में नजर आ चुकी हैं। वहीं गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। और पढ़ें: शादी के 7 साल बाद भी रत्तीभर कम नहीं हुआ प्यार, देखें पेरिस में प्रियंका-निक का ग्लैमरस रोमांटिक अंदाज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।