Akshara Singh Viral Video: अक्षरा सिंह का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है? वीडियो पर यूजर्स की क्या प्रतिक्रिया रही? वीडियो में अक्षरा सिंह किस गाने पर डांस करती नजर आईं?

Akshara Singh Gym Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अपने गानों और फिल्मों के अलावा अक्षरा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करने की बजाय डांस करती नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खाली जिम में दिखाया डांस का जलवा

हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खाली जिम में नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहां लोग जिम में एक्सरसाइज करने जाते हैं, वहीं अक्षरा वहां डांस मूड में दिखाई दीं। वीडियो में वह साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लज्जा के लोकप्रिय गाने ‘आ ही जाइए’ पर शानदार डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशंस और एनर्जी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

वीडियो के साथ लिखा खास कैप्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, "जिम में कोई नहीं है... इन माय जोन"। वीडियो में एक्ट्रेस पूरी तरह मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं और खाली जिम का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज कई फैंस को पसंद आया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "आउट ऑफ सिलेबस क्यों चली गई मैम?"। वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "दो स्टेप के अलावा कुछ और भी सीख लीजिए"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब गांव की लड़कियां पहली बार जिम पहुंच जाएं..."। हालांकि, कई फैंस ने अक्षरा के आत्मविश्वास और डांस की तारीफ भी की।

ये भी पढे़ं- Kiss Scene का फायदा उठाकर को-एक्टर ने पार की हद, सेट से होटल तक खौफ में रही एक्ट्रेस!

View post on Instagram

हाल ही में रिलीज हुआ था नया गाना

बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हुआ था, जिसमें वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

ये भी पढ़ें- Peddi Collection Day 2 : 'पेद्दी' की कमाई में उछाल या बॉक्स ऑफिस पर बेहाल? जानिए दूसरे दिन का हाल

महिलाओं पर आधारित थी फिल्म ‘लज्जा’

जिस गाने पर अक्षरा सिंह ने डांस किया है, वह राजकुमार संतोषी की चर्चित फिल्म लज्जा का हिस्सा है। यह फिल्म महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समाज में उनकी स्थिति जैसे मुद्दों पर आधारित थी। फिल्म में मनीषा कोइराला, माधुरी दीक्षित, रेखा, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली थी।