MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar का 8 सेकंड का वो रोल, जिसने हमेशा के लिए बदल दी उनकी पहचान!

Akshay Kumar का 8 सेकंड का वो रोल, जिसने हमेशा के लिए बदल दी उनकी पहचान!

Akshay Kumar Upcoming Film Bhooth Bangla को लेकर चर्चा में हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। यह बात सब जानते हैं कि फिल्मों में डेब्यू से पहले अक्षय कुमार का नाम कुछ और था। जानिए उनके नाम की कहानी...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 10 2026, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्या है अक्षय कुमार का असली नाम?
Image Credit : asianet news

क्या है अक्षय कुमार का असली नाम?

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया है, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर अक्षय कर लिया। 9 सितम्बर 1967 को अक्षय का जन्म हुआ था और उस वक्त उनके पैरेंट्स से उनका नाम राजीव रखा था। हरि ओम भाटिया उनके पिता का नाम था। उनकी मां का नाम अरुणा भाटिया था।

25
अक्षय कुमार ने कब बदला अपना नाम?
Image Credit : instagram

अक्षय कुमार ने कब बदला अपना नाम?

अक्षय कुमार ने अपना नाम उस वक्त बदल लिया था, जब वे महज 20 साल के थे। खास बात यह है कि उनका नाम बदलने के पीछे किसी ज्योतिषी या अंक शास्त्री का हाथ नहीं है। बल्कि खुद अक्षय ने ही अपना नाम बदलने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Actress Wamiqa Gabbi के नाम का मतलब क्या है? किसने दी उन्हें यह पहचान?

35
अक्षय कुमार ने क्यों बदला अपना नाम?
Image Credit : instagram

अक्षय कुमार ने क्यों बदला अपना नाम?

अक्षय कुमार की मानें तो नाम बदलने के पीछे कोई खास वजह नहीं थी। उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि उन्हें उनका नाम बदलने के लिए किसी पंडित ने नहीं कहा, बल्कि उन्हें अपनी पहली फिल्म में लीड एक्टर के किरदार का नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने अपना नाम राजीव से बदलकर अक्षय रख लिया।

45
किस फिल्म की वजह से अक्षय ने अपना नाम बदला
Image Credit : facebook

किस फिल्म की वजह से अक्षय ने अपना नाम बदला

अक्षय कुमार ने Newj Plus पॉडकास्ट में अपना नाम बदलने की कहानी सुनाई थी। उन्होंने कहा था, "मैंने एक फिल्म में एक छोटा सा रोल किया था...एग्जैक्टली 8 सेकंड का, जिसमें मैं हीरोइन को मार्शल आर्ट सिखाता हूं। महेश भट्ट ने वो फिल्म डायरेक्ट की थी। उस फिल्म का नाम था आज। उसमें हीरो जो थे, उनका नाम था कुमार गौरव और फिल्म में उनका नाम था अक्षय। मुझे बहुत अच्छा लगा यह नाम और मुझे फिल्मों में आना था। इसलिए मैंने अपना नाम अक्षय रख लिया।"

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla के 3.03 मिनट के ट्रेलर में दिखे 7 स्टार, 2 को छोड़ सब 50 पार, एक की हो चुकी मौत

55
अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्में
Image Credit : Youtube@BalajiMotionPictures

अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्में

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। 'भूत बंगला' के बाद 'वेलकम टू दि जंगल', 'हैवान', 'गोलमाल 5' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे, जो 2026 और 2027 में रिलीज होंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Docait Movie Review: ‘डकैत’ में इमोशन + एक्शन का तगड़ा डोज, जानिए क्यों देखें ये फिल्म?
Recommended image2
Kumbh Viral Girl Case: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से निकाह! NCST जांच में बड़ा खुलासा, दो राज्यों के DGP दिल्ली तलब
Recommended image3
Siblings Day: ये 10 TV स्टार्स है रियल लाइफ भाई-बहन, एक के बारे में जान लगेगा झटका
Recommended image4
क्यों रामानंद सागर की 'रामायण' की बराबरी नहीं कर सकती 4000 करोड़ी फिल्म, रणबीर कपूर पर किसने कसा तंज
Recommended image5
YRKKH Spoiler Alert: अभिरा के साथ होगा भयानक गेम, कौन भरेगा अरमान के कान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved