Alefia Kapadia Married Controversy: अलेफिया कपाड़िया ने अपनी शादी और निजी जीवन को लेकर क्या मुख्य आरोप लगाए हैं? बच्चों की कस्टडी और उनसे दूरी का उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? अलेफिया कपाड़िया ने टीवी इंडस्ट्री में किन प्रमुख शोज में काम किया है? 

टीवी सीरियल ‘जस्ट मोहब्बत’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अलेफिया कपाड़िया (Alefia Kapadia) ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा दर्दनाक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि 21 साल की उम्र में उन्होंने दुबई के एक व्यक्ति से शादी की थी, जो उम्र में उनसे करीब 11 साल बड़े थे। यह रिश्ता शुरुआत से ही उनके लिए आसान नहीं रहा और धीरे-धीरे उनके जीवन में तनाव बढ़ता गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घरेलू जिम्मेदारियों का अकेला बोझ

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अलेफिया ने बताया कि, शादी के बाद उन्हें घर का सारा काम खुद करना पड़ता था। साफ-सफाई, बर्तन धोना सब कुछ उन्हें अकेले करना पड़ता था। घर में कोई मेड नहीं थी। उनकी लाइफ बहुत ही ज्यादा कठिन हो गई थी।

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप

एक्ट्रेस ने बताया कि उनका पति उन्हें मेंटल और फिजिकली प्रताड़ित करता था। जब उन्होंने पति से जॉब की बात की तो स्थिति और भी खराब हो गई। वो उनके साथ मारपीट भी करने लगा। काफी अपमानजनक व्यवहार करता था।

भारत लौटने में बाधाएं और कानूनी संघर्ष

अलेफिया ने बताया कि इस दौरान उनका पासपोर्ट कथित रूप से रोक लिया गया था, जिससे उन्हें भारत लौटने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में इंडियन एंबेसी पहुंची और मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस में केस दर्ज किया। काउंसलिंग के बाद वो भारत लौट आई। लेकिन पति ने कहा कि 15 दिन में लौटकर आ जाना। लेकिन वो अपने दोनों बच्चों के साथ इंडिया में ही रही। 6 महीने में बाद वो भी इंडिया आ गया और माफी मांगी। वो रोज मिलने आने लगा और अच्छा व्यवहार करने लगा था।

बच्चे को लेकर भागने की कोशिश

अलेफिया ने बताया कि फिर वो दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन बेटे को तो मैंने अपने पास खींच लिया, लेकिन 7 साल की बेटी को वो अपने साथ लेकर चला गया। एक बार बेटी का खत आया, जिसमें लिखा था कि 'मेरी मां मुझे दारू पिलाती है, जलाती है, मारती है, मेरी मां का अफेयर चल रहा है।' ये दिल तोड़ने वाला था। लेकिन मुझे पता था कि इस तरह का खत मेरे पति मेरी बेटी से जबरदस्ती लिखवाया है। हालांकि बाद में माली हालत होने की वजह से बेटे की कस्टडी भी पिता के पास चली गई।

बच्चों की कस्टडी और दर्दनाक अलगाव

एक्ट्रेस के अनुसार, उनके जीवन का सबसे बड़ा दर्द उनके बच्चे हैं। लंबे कानूनी संघर्ष के बाद भी उन्हें बच्चों की कस्टडी नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि अब उनके बच्चे उनसे बात नहीं करते और वे नहीं जानतीं कि वे कहां और किस हाल में हैं।

और पढ़ें: 'वो पैडेड ब्रा पहनने को कहते थे', जाह्नवी के बाद तापसी पन्नू का पुराना बयान हो रहा वायरल

टीवी करियर

अलेफिया कपाड़िया ने ‘जस्ट मोहब्बत’, ‘सीआईडी’, ‘दामन’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है।

और पढ़ें: शेफाली जरीवाला की मौत के बाद बिखरे पराग त्यागी, श्मशान में सुनीं रहस्यमयी आवाजें