आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म Alpha को देखने का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। जानिए फिल्म का रनटाइम और रिलीज से जुड़ी खास जानकारी। 

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म Alpha काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सेंसर बोर्ड की ओर से कुछ बदलाव करने को कहा गया था, जिसके बाद मेकर्स ने इसमें कुछ जरूरी करेक्शन किए हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में आलिया पहली बार हाई-ऑक्टेन एक्शन मोड में नजर आने वाली हैं, जिसकी वजह से फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और स्टार कास्ट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। अब सर्टिफिकेट मिलने के बाद दर्शकों की नजर फिल्म के रनटाइम और रिलीज डेट पर है। जानिए Alpha कितने घंटे की मूवी होगी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CBFC ने फिल्म अल्फा पर लगाए कितने कट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सीबीएफसी ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा की शुरुआत में दिखने वाले डिस्क्लेमर में बदलाव करने को कहा है। इसके अलावा कुछ वायलेंट सीन्स पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। हालांकि, ये एक्शन से भरपूर एक स्पाई थ्रिलर है, इसलिए CBFC ने सिर्फ कुछ बदलाव करने की मांग की है। फिल्म के पहले पार्ट के एक सीन के कुछ दृश्यों को कम करने को कहा है। वहीं, पहले भाग में एक और जगह भी इसी तरह का कट किया गया। इसके अलावा एक अपशब्द को हटाने को कहा गया। फिल्म के बाद के हिस्से में कई बार चाकू मारने के सीन्स को कम करने और उनकी जगह वैकल्पिक दृश्य लगाने को कहा गया था। फिल्म की शुरुआत में दिए गए डिस्क्लेमर को दोबारा लिखने के लिए कहा गया। इसी के साथ ही कुछ और करेक्शन करने को भी कहा गया।

View post on Instagram

कितने घंटे की है फिल्म अल्फा और कब रिलीज होगी

डायरेक्टर शिव रवैल की फिल्म अल्फा पर चली सीबीएफसी की कैंची के बाद इसका रन टाइम 2 घंटे 20 मिनट और 48 सेंकड है। फिल्म का पहला पार्ट 1 घंटे 13 मिनट 32 सेकंड का और दूसरा पार्ट 1 घंटे 7 मिनट और 16 सेकंड का है। अल्फा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म सौमिल शुक्ला, श्रीधर राघवन और इशिता मोइत्रा की लिखी स्क्रिप्ट पर आधारित है, जो उदय चोपड़ा की ओरिजिनल कहानी से ली गई है। ये YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने सौतेले पिता के गैर-कानूनी सैनिक प्रोग्राम को खत्म करना चाहती है, लेकिन इस दौरान उसका सामना एक दूसरे हत्यारे से होता है। 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म का बजट 80 से 150 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। बता दें कि फिल्म का एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।