सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म राका को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में उनके जन्मदिन पर फिल्म राका से उनका पहला लुक रिवील किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब गदर मचाया था। इसी बीच साउथ स्टार को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए वे मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं और उन्होंने किराए पर घर लिया है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आने वाले समय में कई पैन इंडिया फिल्मों में काम करने वाले हैं। फिलहाल वे अपनी नई फिल्म राका को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। फिल्म के कई हिस्से मुंबई में शूट किए जाएंगे। इसलिए जानकारी है कि अल्लू अर्जुन आने वाले कुछ सालों के लिए मुंबई में शिफ्ट हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई जुहू में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। वे बॉलीवुड के कुछ स्टार सेलिब्रिटी के पड़ोसी बने हैं।
कितना किराया देंगे अल्लू अर्जुन
मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो अल्लू अर्जुन ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू तारा रोड पर स्थित 5BHK अपार्टमेंट किराए पर लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने तीन साल के लीज अनुबंध किया है और हर महीने वे 16 लाख रुपए किराया देंगे। ये अपार्टमेंट 6,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें एक छोटा स्विमिंग पूल और चार पार्किंग स्पेस हैं। सूत्रों की मानें तो अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा और बच्चों अयान और अरहा के लिए समुद्र के सामने वाला घर चाहते थे। उनके बच्चे स्कूल की छुट्टियों के दौरान उनके साथ रहेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अल्लू अर्जुन ऐसी जगह चाहते थे जो सुकून भरी हो, जिसमें ढेर सारी हरियाली हो और समुद्र की शांत आवाज सुनाई दे। बताया जा रहा है कि राका और लोकेश कनगराज के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग मुंबई में होगी।
ये भी पढ़ें... 7 फिल्मों की रिलीज डेट OUT, बॉलीवुड से साउथ तक लगेगा एक्शन-हॉरर-रोमांस का तड़का
मुंबई में किसके पड़ोसी बने अल्लू अर्जुन
खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और अनुष्का शर्मा-विराट कोहली पड़ोसी होंगे। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में एक आलीशान बंगला हैं, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ है। इसका नाम ब्लेसिंग है। जुबली हिल्स के पॉश इलाके में स्थित 8,000 वर्ग फुट के इस सिम्पल सफेद विला में एक स्विमिंग पूल, सादा इंटीरियर और एक बड़ा का पोर्च है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका के बारे में
डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म राका में दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले कर रहे हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वे प्रेग्नेंसी में भी शूटिंग जारी रखेंगी। इस साइंस फिक्शन फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन ने दीपिका की सुविधा के लिए मुंबई में रहने का फैसला किया है। बता दें कि इस फिल्म का बजट 800 करोड़ है और इसमें मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... कौन सी है वो बिना हीरो वाली फिल्म, जिसे अनिल कपूर ने ठुकराया-शाहरुख खान ने विलेन बन गदर मचाया
