यशराज फिल्म्स अपनी एक और स्पाई थ्रिलर मूवी लेकर आ रहा है। इस बार फिल्म में लीड रोल में हीरो वहीं बल्कि हीरोइन है। इस बार आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और फिल्म का नाम है अल्फा है। मूवी की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर डिटेल शेयर की है। बता दें कि पहले अफवाह दी थी फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर कई तरह की बातें हो रही थी। कहा जा रहा था कि यशराज फिल्म्स की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है, इसलिए अपकमिंग फिल्म अल्फा को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, सोमवार को मूवी से जुड़ी ताजा जानकारी शेयर कर मेकर्स ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में धमाका करने रिलीज हो रही है। आइए, पढ़ते हैं डिटेल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब रिलीज होगी स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी, जैसा कि पहले से तय था। फिल्म निर्माताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा करके इसके ओटीटी रिलीज की अफवाहों को खारिज कर दिया है। यशराज फिल्म्स की अल्फा में शरवरी वााघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म में बॉबी खूंखार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं और आलिया उनसे भिड़ती नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पहले इसे 17 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। इससे पहले, आलिया और शरवरी की ये जासूसी थ्रिलर फिल्म क्रिसमस 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आधिकारिक अपडेट शेयर किया और अल्फा का एक नया पोस्टर भी जारी किया। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा-#ALPHA 10.07.2026 सिनेमाघरों में मिलते हैं।" बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि आलिया और शरवरी की फिल्म के निर्माता इसे नेटफ्लिक्स पर सीधे रिलीज करने की योजना बना रहे थे। वैरायटी इंडिया को एक सूत्र ने बताया था कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अल्फा की डिजिटल रिलीज के लिए 215 करोड़ का ऑफर दिया था। हालांकि, निर्माताओं ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

ये भी पढ़ें... सस्पेंस पर सस्पेंस, जबरदस्त थ्रिल-विद्या बालन की वो फिल्म जिसका आखिर ट्विस्ट था भयंकर

View post on Instagram

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बारे में

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर से हुई थी। इसकी जबरदस्त सफलता के बाद टाइगर जिंदा है, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर, ऋतिक और जूनियर एनटीआर की वॉर 2, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्में बनीं। अब, प्रोडक्शन हाउस अपनी पहली महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा लेकर आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 OTT: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करेंगी रणवीर सिंह की फिल्म?