Alpha Trailer Dialogues: फिल्म अल्फा का ट्रेलर क्यों चर्चा में है? फिल्म अल्फा के ट्रेलर के कितने डायलॉग्स चर्चा में हैं और सबसे ज्यादा चर्चा किस डायलॉग की हो रही है? आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा किस तारीख को रिलीज होगी? 

फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, विजुअल्स और स्टार कास्ट के अलावा इसके दमदार डायलॉग्स भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग्स सुनने को मिल रहे हैं, जो फिल्म के किरदारों की ताकत, आत्मविश्वास और मिशन की गंभीरता को दर्शाते हैं। खासतौर पर आलिया भट्ट का एक वन लाइन पंच डायलॉग फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस डायलॉग को ट्रेलर का सबसे खास मोमेंट बता रहे हैं। ट्रेलर में बताए गए डायलॉग्स ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है और वे मूवी देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म अल्फा के धमाकेदार डायलॉग्स

आलिया भट्ट, अनिल कपूर, बॉबी देओल और शरवरी वाघ की एक्शन-पैक्ड फिल्म Alpha का ट्रेलर रिवील हो गया है। ये फिल्म यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। बता दें कि अल्फा इस यूनिवर्स की पहली महिला स्पाई बेस्ड फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 33 सेकंड का है और इसमें एक्शन ही एक्शन है। आलिया भट्ट से लेकर शरवरी वाघ तक, सभी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी बीच ट्रेलर में कुछ धमाकेदार डायलॉग्स भी सुनाई दे रहे हैं। ये डायलॉग्स आलिया भट्ट, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने बोले हैं। आइए, जानते हैं...

1. एक शख्स कहता है- व्हाट शूड वी कॉल हर सर, बॉबी देओल कहते हैं- इसकी मां का नाम जानकी था, हम इसे सीता बुलाएंगे।

2. आलिया भट्ट का डायलॉग- एक कहानी सुनाती हूं। एक राक्षस था। घमंड उसका शस्त्र था। वो धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था। एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है, ये कहानी कैसे खत्म हुई।

3. आलिया भट्ट का डायलॉग- पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है।

4. बॉबी देओल का डायलॉग- मैं जो बना रहा हूं, वो इतिहास है।

5. अनिल कपूर का डायलॉग- फतेह को रोकोगी कैसे सीता। अपने जंगल का शेर है वो।

6. आलिया भट्ट का डायलॉग- शुरू करो अग्निपरीक्षा।

7. बॉबी देओल का डायलॉग- इंडिया ने अल्फा की कदर नहीं की। अब इंडिया अल्फा से डरेगा।

ये भी पढ़ें... Alpha Trailer में दिखे 5 दमदार स्टार्स, एक की सिर्फ 2 सेकंड की झलक ने मचाई खलबली

कब रिलीज होगी फिल्म अल्फा

अल्फा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है, ये उनकी पहली फीचर फिल्म है और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म सौमिल शुक्ला, श्रीधर राघवन और इशिता मोइत्रा की लिखी स्क्रिप्ट पर आधारित है, जो उदय चोपड़ा की ओरिजिनल कहानी से ली गई है। ये YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने सौतेले पिता के गैर-कानूनी सैनिक प्रोग्राम को खत्म करना चाहती है, लेकिन इस दौरान उसका सामना एक दूसरे हत्यारे से होता है। फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 150 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।

YouTube video player

ये भी पढ़ें... Alpha Trailer: आलिया-शर्वरी का धांसू एक्शन अवतार, ट्विस्ट से भरा हुआ है 'अल्फा' का ट्रेलर