Alpha Trailer: आखिर क्या है रहस्यमयी Alpha Program? अनिल कपूर का किरदार कहानी में क्या बड़ा राज छिपाए हुए है? क्या यह YRF Spy Universe की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनने जा रही है? ट्रेलर ने इन सवालों के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
यश राज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर यह फिल्म दो बहादुर और खतरनाक लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रही है। ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस और इमोशन्स का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है, जो इसे एक शानदार पॉपकॉर्न एंटरटेनर बनाता है।

Bobby Deol Role: निर्दयी मेंटर के किरदार में दिखे बॉबी देओल
ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार को पहले से अधिक विस्तार से दिखाया गया है। वह आलिया भट्ट के किरदार के मेंटर की भूमिका में नजर आते हैं। कहानी के अनुसार आलिया एक ऐसी असैसिन बनी हैं, जिसे बचपन से ही खतरनाक मिशनों और हत्या के लिए तैयार किया गया है। आगे चलकर यही रिश्ता टकराव में बदल जाता है और आलिया को अपने ही मेंटर के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ती है।
Alia Bhatt Action Avatar: दमदार एक्शन और हाई-वोल्टेज मुकाबले
फिल्म का ट्रेलर आलिया भट्ट के अब तक के सबसे दमदार एक्शन अवतार की झलक देता है। कई रोमांचक सीक्वेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हैं। फिल्म में उनके किरदार का सफर संघर्ष, बदले और आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखाई देता है।
Sharvari Character Mystery: शर्वरी के किरदार को लेकर बरकरार है सस्पेंस
फिल्म में शर्वरी के किरदार को फिलहाल रहस्य में रखा गया है। मेकर्स ने जानबूझकर उनकी भूमिका से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा नहीं किया है। हालांकि ट्रेलर यह संकेत देता है कि वह बॉबी देओल के खतरनाक मिशन को रोकने के लिए आलिया का साथ देती नजर आएंगी। माना जा रहा है कि कहानी में उनका किरदार बेहद महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आएगा।
Anil Kapoor Connection: रहस्यमयी ‘ऐल्फा प्रोग्राम’ से जुड़ा बड़ा संकेत
ट्रेलर में अनिल कपूर की भी संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली झलक देखने को मिलती है। उनके किरदार का संबंध रहस्यमयी ‘अल्फा प्रोग्राम’ से होने का संकेत दिया गया है। हालांकि इस प्रोग्राम की असली कहानी को फिलहाल रहस्य बनाकर रखा गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
Alpha Trailer Music: HUGEL के ट्रैक ने बढ़ाया रोमांच
‘अल्फा’ के स्टाइलिश विजुअल्स को दमदार बैकग्राउंड स्कोर और भी खास बनाता है। ट्रेलर में दुनिया के लोकप्रिय डीजे ह्यूगल (HUGEL) के चर्चित ट्रैक ‘जमैकन बाम बाम’ (Jamaican Bam Bam) का इस्तेमाल किया गया है। यह म्यूजिक ट्रेलर में जबरदस्त ऊर्जा और एड्रेनालिन जोड़ता है, जो फिल्म के एक्शन और रोमांचक माहौल को और मजबूत बनाता है।
Alpha Release Date: 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक
शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है और अब सभी को इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है।

