KSBKBT Season 3 TV Serial: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 का आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को आएगा। उन्होंने कहा कि इस बार फैंस को 20 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी... ये नाम सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। तुलसी और मिहिर की कहानी सालों तक टीवी पर छाई रही थी। दो दशक बाद सीजन 2 आया, स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय फिर से अपने किरदार में लौटे। अब वो सीजन भी खत्म होने वाला है। 20 अक्टूबर को आखिरी एपिसोड आएगा। लेकिन खत्म होने से पहले ही अमर उपाध्याय ने एक दिलचस्प बात कह दी है। उन्होंने इशारा किया है कि शायद सीजन 3 भी आ सकता है, और इस बार इंतजार इतना लंबा नहीं होगा जितना सीजन 2 का था। फैंस के लिए ये खबर खुशी की है, क्योंकि शांतिनिकेतन की दुनिया अभी भी दिलों में बसी हुई है।

अमर उपाध्याय ने सीजन 3 पर दिया बड़ा संकेत

अमर उपाध्याय ने एक इंटरव्यू में कहा कि अच्छी चीजें एक दिन खत्म हो जाती हैं। शो को जनवरी में एक्सटेंशन मिला था क्योंकि वो अच्छा चल रहा था। फिर बार-बार एक्सटेंशन मिलता रहा। लेकिन सब तैयार थे कि एक दिन बंद होना ही है। सीजन 2 करीब 20 साल बाद लौटा था। अमर को उम्मीद है कि अगला सीजन शायद इससे काफी पहले आ जाए। उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में ये वापस आ सकता है।

और पढ़ें - ‘एक-डेढ़ साल में शादी कर लूंगा...’, Mr. फैजू ने कही थी ये बात, जब जन्नत जुबैर से हुआ था ब्रेकअप

चार महीने के ब्रेक के बाद वापसी और फिर विदाई

अमर उपाध्याय ने मई में शो छोड़ दिया था। करीब चार महीने बाद वो फिर लौटे। लेकिन लौटते-लौटते शो खत्म होने का वक्त आ गया। उन्होंने बताया कि बातचीत चल रही थी और कहानी बदल रही थी। मेकर्स पुराना ट्रैक खत्म करके उन्हें बड़े अंदाज में वापस लाना चाहते थे। लेकिन जब तक वो लौटे, शो बंद होने का समय आ चुका था। फिर भी उन्होंने मिहिर का किरदार निभाया और फैंस खुश हुए।

कितने टाइम चला क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जुलाई 2025 में शुरू हुआ था। स्मृति ईरानी तुलसी के रूप में और अमर उपाध्याय मिहिर के रूप में लौटे। नए कलाकार भी जुड़े। शुरू में केतकी दवे का किरदार अहम था, बाद में बर्खा बिष्ट नोइना बनकर आईं और कहानी में ट्विस्ट आ गया। शो को सिर्फ 167 एपिसोड का प्लान था, लेकिन ट्रेंडिंग रहने की वजह से इसे बढ़ाया जाता रहा। अब 20 अक्टूबर को आखिरी एपिसोड स्टार प्लस पर रात 10:30 बजे और जियोहॉटस्टार पर देखने को मिलेगा।

और पढ़ें - जीनत अमान का खुला राज, रजा मुराद ने बताया कैसे संजय खान उठाते थे हाथ, आंख हो गई थी खराब!

सीजन 3 से नई उम्मीद

मूल शो ने टीवी इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया था। तुलसी-मिहिर की जोड़ी आज भी याद की जाती है। सीजन 2 में भी फैंस ने पुराना प्यार दिखाया। अमर उपाध्याय ने खुद कहा था कि मिहिर उनके लिए सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि सफर का बड़ा हिस्सा है। फैंस लगातार पूछते रहे कि मिहिर कब वापस आएगा। उसी प्यार की वजह से वो लौटे भी। अब जब शो खत्म हो रहा है तो सीजन 3 की संभावना फैंस के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

क्या वाकई जल्द वापसी करेगी शो

अमर उपाध्याय का बयान साफ है कि वो सीजन 3 की संभावना से इनकार नहीं कर रहे। बल्कि कहते हैं कि इस बार इंतजार कम हो सकता है। एकता कपूर के बैनर तले ये शो हमेशा चर्चा में रहता है। अगर सही कहानी और टाइमिंग मिली तो शांतिनिकेतन की दीवारें फिर गूंज सकती हैं। फिलहाल फैंस आखिरी एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही सीजन 3 की अटकलें भी लगा रहे हैं।