अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जिसमें 14 स्टार्स ने किया था कैमियो, 6 अब दुनिया में नहीं
अमिताभ बच्चन की फिल्म नसीब की रिलीज को 45 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर मनमोहन देसाई की ये मल्टी स्टारर फिल्म 1 मई 1981 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इसमें बॉलीवुड के करीब 26 नामी स्टार्स ने काम किया था।

अमिताभ बच्चन की फिल्म नसीब
1981 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म नसीब एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इसके डायरेक्ट मनमोहन देसाई थे। फिल्म की कहानी कादर खान, प्रयाग राज और केके शुक्ला ने मिलकर लिखी थी। ये 80 के दशक की हिट फिल्मों में से एक थी। बता दें कि इसका तमिल में संधिप्पू (1983) और तेलुगु में त्रिमुर्तुलु (1987) नाम से रीमेक भी बनाया गया था।
फिल्म नसीब में 14 स्टार्स ने किया था कैमियो
आपको बता दें कि फिल्म नसीब में करीब 14 स्टार्स ने कैमियो किया था। फिल्म के एक गाने जान जानी जर्नादन.. जो अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था, इसमें ये स्टार्स नजर आए थे। फिल्म में राज कपूर, शम्मी कपूर, रणधीर कपूर, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, राकेश रोशन, विजय अरोड़ा, वहीदा रहमान, शर्मिला टैगोर, माला सिन्हा, बिंदू, सिमी गरेवाल, सिंपल कपाड़िया और प्रेमा नारायण ने कैमियो किया था। इनमें से 6 स्टार्स अब इस दुनिया में नहीं है।
ये भी पढ़ें... OTT Friday Release: वीकेंड होगा सुपर एंटरटेनिंग, एक साथ रिलीज हो रही 9 दमदार फिल्में-सीरीज
फिल्म नसीब की स्टार कास्ट में बदलाव
बताया जाता है कि मनमोहन देसाई नसीब में एक बार फिर अमर अकबर एंथोनी की तिकड़ी को लेना चाहते थे। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर तो तैयार हो गए, लेकिन विनोद खन्ना से बात नहीं बनी, क्योंकि उस वक्त वे फिल्मों से ब्रेक लेने की तैयारी कर चुके थे। फिर देसाई ने विनोद की जगह शत्रुघ्न सिन्हा को मूवी में कास्ट किया। बता दें कि अमिताभ-शत्रुघ्न की साथ में नसीब आखिरी फिल्म थी।
दूरदर्शन पर दिखाया गया था नसीब का ट्रेलर
कम ही लोग जानते हैं कि नसीब पहली फिल्म थी जिसका ट्रेलर दूरदर्शन पर दिखाया गया था। उससे पहले अपकमिंग फिल्मों के ट्रेलर्स सिनेमाघरों में रिलीज हुी फिल्मों के साथ ही दिखाए जाते थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, रीना रॉय, किम मुख्य भूमिकाओं में और प्राण, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, कादर खान, अमजद खान, अमरीश पुरी, जीवन सहित 26 स्टार्स थे। फिल्म को 4 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 14.5 करोड़ कमाए थे।
नीतू सिंह छोड़ दी थी फिल्म नसीब
फिल्म नसीब में ऋषि कपूर के अपोजिट पहले नीतू सिंह थी। उन्होंने एक सीन भी शूट कर लिया था। फिर फिल्म छोड़ दी। उनकी जगह एक्ट्रेस किम को साइन किया गया। दरअसल, नीतू की ऋषि संग शादी हो गई थी। इसी तरह फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पहले परवीन बाबी काम करने वाली थी, लेकिन किसी कारण से उन्होंने फिल्म छोड़ दी और रीना रॉय की एंट्री हुई।
रंग जमाके जाएंगे.. गाने से जुड़ा किस्सा
नसीब फिल्म के रंग जमाके जाएंगे.. गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है। मनमोहन देसाई एक एक्चुअल रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में ये गाना शूट करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त मुंबई में जो भी रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट्स थे, उन सभी के घूमने की स्पीड ज्यादा थी। इसलिए उन्हें एक सेट बनवाया, जिसे देसाई के भतीजे डैनी देसाई ने 7.5 लाख की लागत से तैयार किया था। फिल्म का क्लाइमैक्स भी यहीं शूट हुआ था और आखिरी में ये रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया था।
ये भी पढ़ें... कौन है वो साउथ सुपरस्टार, जिसकी 14 फिल्मों का बॉलीवुड में बना रीमेक, इतनी रही HIT
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।