Anjali Anand body shaming: ‘धमाल 4’ फेम अंजलि आनंद एक बार फिर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं। जानिए पैप्स के कमेंट पर एक्ट्रेस ने कैसे दिया करारा जवाब।
टीवी शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने फिल्म ‘धमाल 4’ में भी अपनी शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। अपनी प्लस-साइज बॉडी को लेकर अंजलि अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस हर बार बेबाकी से बॉडी शेमिंग का जवाब देती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉडी शेमिंग करने वाले शख्स को करारा जवाब देती नजर आ रही हैं। आखिर इस बार किसने अंजलि के शरीर और वजन को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा?
पैप्स ने अंजलि आनंद को उकसाया?
वायरल वीडियो पर दिख रहा है कि अंजली आनंद कार में अपने फ्रेंड्स के साथ बैठने वाली होती हैं। इसी दौरान पैप्स आते हैं और उनसे बातें करने लगते हैं। अंजलि दोस्त शिवी को लेकर कहती हैं कि उनकी हाइट थोड़ी ज्यादा है। इसी दौरान उनका फ्रेंड जब कार में बैठता है और अंजलि भी बैठने जाती हैं, तो पैप्स में कोई एक व्यक्ति कमेंट करता है “ शिवी भाई को दबा मत दो,”। यह सुनकर अंजलि भड़क जाती हैं और बेबाक अंदाज में कहती हैं "बॉडी शेमिंग अपनी बीवी की जाकर करना। इसके बाद माहौल थोड़ा गरम दिखाई पड़ता है।
और पढ़ें: 'हनुमान अंश' के वायरल गाने 'पार्वती' के बोल क्या हैं? इसमें आए शब्दों का मतलब भी जानिए
वेट के कारण करना पड़ा स्ट्रगल
अंजलि आनंद कई बार खुलकर बता चुकी हैं कि समाज ही नहीं, बल्कि मनोरंजन जगत में भी उनकी प्रतिभा से पहले उनके वजन को तवज्जो दी जाती है। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें अपने बढ़े हुए वजन की वजह से कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। अंजलि ने लगातार मेहनत की और यह साबित किया कि किसी कलाकार की पहचान उसके लुक्स या बॉडी साइज से नहीं, बल्कि उसकी प्रतिभा और काम से बनती है। फिल्म ‘धमाल 4’ में भी अंजलि ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। वहीं रितेश देशमुख के साथ उनका गाना ‘गुलाबी साड़ी’ भी फैंस के बीच खूब पसंद किया गया और दोनों की जोड़ी ने जमकर सुर्खियां बटोरीं।
और पढ़ें: संजय दत्त का मराठी बोलने से इनकार, महाराष्ट्र मंत्री की मांग पर दिया मजेदार जवाब, देखें VIDEO
