इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन मॉर्निंग ओक्यूपेंसी के मामले में 2026 में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

से पहले ही मजबूत संकेत मिल रहे थे, लेकिन पहले दिन सुबह के शोज में मिली प्रतिक्रिया ने ट्रेड को चौंका दिया। फिल्म ने मॉर्निंग ओक्यूपेंसी के मामले में 2026 में बॉलीवुड रिलीज के बीच दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा हासिल किया है। इससे आगे सिर्फ ‘धुरंधर 2’ है। वहीं, इसी दिन रिलीज हुई सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ सुबह के शोज में पीछे रही। अब निगाहें दिनभर की कमाई और 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग पर हैं।

पहले दिन ‘आवारापन 2’ की मॉर्निंग ओक्यूपेंसी कितनी रही?

‘आवारापन 2’ ने पहले दिन सुबह के शोज में 22.62% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर माहौल अच्छा था, लेकिन इतनी तेज शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा रही थी। खास बात यह है कि बॉलीवुड में फिलहाल कोई बड़ी रिलीज इसे सीधे चुनौती नहीं दे रही है, इसलिए शाम और रात के शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Batwara 1947 Film Review: 'बंटवारा 1947' में छा गए सनी देओल-करण देओल, जानिए कैसी है फिल्म?

‘बंटवारा 1947’ से कितना आगे निकली ‘आवारापन 2’?

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर ‘आवारापन 2’ का मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से है। शुरुआती आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म साफ तौर पर आगे नजर आई। ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन सुबह के शोज में 7.54% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। यह 2026 की टॉप 10 फिल्मों में भी शामिल नहीं हो पाई है। हालांकि, ये सिर्फ मॉर्निंग शोज के शुरुआती आंकड़े हैं और पूरे दिन का प्रदर्शन इससे अलग हो सकता है। ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ दोनों फिल्मों की दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 35.46% और 12.31% रही।

2026 में ‘आवारापन 2’ की मॉर्निंग ओक्यूपेंसी कितने नंबर पर है?

22.62% के साथ ‘आवारापन 2’ ने 2026 में बॉलीवुड फिल्मों की दूसरी सबसे बड़ी डे-1 मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 43.15% के साथ पहले नंबर पर है।

रैंकफिल्ममॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी
1धुरंधर 243.15%
2आवारापन 222.62%
3बॉर्डर 219.46%
4कॉकटेल 211.08%
5वेलकम टू द जंगल11%
6भूत बंगला10.02%
7धमाल 410%
8अल्फा9.92%
9हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट9.85%
10एक दिन9.62%

यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Film Review : मोहब्बत, दर्द और इंसानियत की कहानी, जानिए कैसी है 'आवारापन 2'?

क्या ‘आवारापन 2’ 20 करोड़ की ओपनिंग पार करेगी?

शुरुआती रुझानों को देखते हुए फिल्म के 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग करने की संभावना जताई जा रही है। बॉलीवुड में फिलहाल कोई बड़ी सीधी टक्कर नहीं है और ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। हिंदी बाजार में ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ मौजूद है, लेकिन दोनों फिल्मों की शैली अलग है। अगर शाम और रात के शोज में सुबह जैसा ही मजबूत ट्रेंड बना रहा, तो ‘आवारापन 2’ पहले दिन उम्मीदों से आगे निकल सकती है।