Lahore 1947 Teaser Update: क्या ‘बटवारा 1947’ 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है? क्यों आमिर खान की आवाज ने बढ़ा दिया फिल्म का क्रेज? क्या सनी देओल-राजकुमार संतोषी फिर रचेंगे ‘घायल’ और ‘घातक’ जैसा इतिहास? आखिर क्यों स्टूडियो में बनाया गया पूरा लाहौर शहर? 

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहला टीजर अगले महीने रिलीज किया जाएगा। इस पीरियड ड्रामा को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन अब आमिर खान की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि टीजर के नैरेशन के लिए आमिर खान ने अपनी आवाज दी है, जो इसे और प्रभावशाली बनाती है। ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’ जैसी कल्ट फिल्मों के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर साथ आई है, ऐसे में फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 जून को रिलीज होगा ‘बटवारा 1947’ का टीजर

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक़, मेकर्स ने फिल्म ‘बटवारा 1947’ के टीजर लॉन्च की तारीख फाइनल कर दी है। 15 जून को रिलीज होने वाला यह टीजर दर्शकों को फिल्म की भव्यता, इमोशन और देशभक्ति से भरी कहानी की पहली झलक देगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, “टीजर ड्रामा और इमोशंस से भरपूर है। इसके नैरेशन के लिए आमिर खान ने अपनी आवाज दी है, जिससे इसका प्रभाव और भी दमदार हो गया है।”

आमिर खान की आवाज ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

फिल्म में सनी देओल लीड रोल निभा रहे हैं, जबकि आमिर खान प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक खास सपोर्टिंग रोल में भी नजर आएंगे। टीजर में उनकी आवाज शामिल होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म भारत विभाजन के दौर में छिपी अनकही कहानियों को बड़े स्तर पर पेश करेगी। मेकर्स ने अभी तक कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन फिल्म का पैमाना काफी बड़ा बताया जा रहा है।

‘लाहौर 1947’ से बदलकर रखा गया नया नाम

इस फिल्म का शुरुआती टाइटल ‘लाहौर 1947’ था। यह मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या’ से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के लिए स्टूडियो में पूरा लाहौर शहर तैयार किया गया है, जो कहानी का बेहद अहम हिस्सा होगा।

राजकुमार संतोषी ने बताया सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं और सनी लंबे समय से साथ फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। अब मुझे भरोसा है कि यह फिल्म ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ से भी बड़ी साबित होगी।” उन्होंने आगे कहा था, “हम स्टूडियो में पूरा लाहौर शहर तैयार कर रहे हैं। सेट खुद कहानी का हिस्सा है और फिल्म का बड़ा हिस्सा वहीं शूट किया जाएगा। यह बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म है।”

2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही ‘बटवारा 1947’

सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, राजकुमार संतोषी का निर्देशन और आमिर खान का सपोर्ट इस फिल्म को 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर चुका है। टीजर लॉन्च से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब सभी की नजरें 15 जून पर टिकी हैं, जब ‘बटवारा 1947’ की पहली झलक सामने आएगी।