Romantic movies on Netflix: वीकेंड पर बारिश और चाय के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का मन है? Netflix की ये 5 रोमांटिक फिल्में प्यार, इमोशन, कॉमेडी और खूबसूरत जोड़ियों से भरपूर हैं।

वीकेंड में बारिश के साथ चाय और रोमांटिक फिल्म देखकर उसमे डूब जाने का मन कर रहा है, तो आपके लिए नेटफ्लिक्स बेहतरीन प्लेटफार्म है। यहां पर आपको प्यार, रोमांस और इमोशंस से भरपूर फिल्में आसानी से मिल जाएंगी। हम आज आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको बेहतरीन स्टोरी के साथ हसीन जोड़ियां भी देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं ऐसी पांच रोमांटिक फिल्मों के बारे में, जिसे आप वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Purple Hearts

रोमांस के साथ इमोशनल ड्रामा देखने का मन है, तो Purple Hearts फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म की स्टोरी में एक महिला और मरीन के बीच लव केमेट्री को दिखाया जाता है, जो परिस्थितियों के कारण शादी करने का फैसला लेते हैं। फिल्म की शरुआत में प्यार का खुमार खूब चढ़ता है लेकिन फिर प्यार के साथ संघर्ष और रिश्तों में पैदा हुई समस्याएं भी दिखाई गई है। यह Netflix की फेमस रोमांटिक फिल्म में शामिल है।

Love at First Sight

दो अजनबी सफर के दौरान मिलते हैं और उनके बीच लव केमेस्ट्री शुरू होती है। आपको इस फिल्म में प्यार के साथ ही किस्मत का कनेक्शन भी देखने को मिलेगा। अगर आपको इमोशनल फिल्म्स देखना पसंद है, तो वीकेंड में Love at First Sight फिल्म चुन सकते हैं।

The Half of It

कहते हैं कि लड़का और लड़की अच्छे दोस्त नहीं होते हैं लेकिन प्यार में पड़ने के बाद दोस्ती हो सकती है। इस फिल्म में प्यार के साथ दोस्ती और अपनी भावनाओं को समझने की कहानी को दिखाया गया है। कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द है, जो दूसरे व्यक्ति के लिए लव लेटर लिखने में मदद करती है। फिर सिंपल स्टोरी धीरे-धीरे कॉम्प्लेक्स होने लगती है।

और पढ़ें: मुगल-ए-आजम के लिए रिजेक्ट हो गए थे दिलीप कुमार, ये एक्टर था सलीम के लिए 1st चॉइस, लेकिन फिर...

Always Be My Maybe

लव स्टोरी के साथ अगर कॉमेडी का तड़का भी चाहिए, तो आप नेटफिक्स में फिल्म Always Be My Maybe देखनी चाहिए। पुराने दोस्त कई साल बाद दोबारा मिलते हैं और उनके बीच काफी कुछ बदल चुका होता है लेकिन फिर पहले वाले सिलसिले शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही हंसा देने वाले पल भी आते हैं।

Set It Up

अगर ऑफिस लाइफ पसंद है, तो आपको नेटफ्लिक्स की फिल्म Set It Up देखनी चाहिए। इसमे ऑफिस रोमांस के साथ ही कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में रोमांस के साथ वर्कप्लेस केमेस्ट्री भी देखने को मिलती है।

और पढ़ें: मृणाल ठाकुर 10 साल छोटे यशस्वी जायसवाल को कर रहीं डेट, अफेयर की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी