- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Bihar Chunav हारे खेसारी लाल यादव संग काम नहीं करना चाहतीं ये 3 एक्ट्रेस, जानिए वजह?
Bihar Chunav हारे खेसारी लाल यादव संग काम नहीं करना चाहतीं ये 3 एक्ट्रेस, जानिए वजह?
बिहार चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं और इसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को करारी हाल का सामना करना पड़ा है। भोजपुरी सुपरस्टार शत्रुघन यादव यानी खेसारी लाल यादव भी RJD से चुनाव लड़े थे और उन्हें भी इसमें जबरदस्त हार मिली है।

तीन एक्ट्रेस, जो खेसारी लाल यादव संग नहीं करना चाहतीं काम
खेसारी लाल यादव वैसे तो भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। लेकिन उनकी ही इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं, उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं। यहां तक कि वे खेसारी पर गंभीर आरोप भी लगा चुकी हैं। नज़र डालिए भोजपुरी सिनेमा की ऐसी ही तीन एक्ट्रेस के बारे में...
1. काजल राघवानी
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'बलम जी लव यू', 'नागदेव', 'दबंग सरकार', 'मेहंदी लगा के रखना' (पार्ट 1 और पार्ट 2), 'दुल्हन गंगा पार के' और 'दीवानापन' आदि शामिल हैं। लेकिन 2021 में काजल ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें : Most Expensive Movies: 8 सबसे महंगी भोजपुरी फ़िल्में, इनमें 2 खेसारी लाल तो 4 निरहुआ की
खेसारी लाल यादव के साथ क्यों काम नहीं करना चाहतीं काजल राघवानी?
काजल राघवानी ने 2024 में धीरज कुमार को दिए एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव को गिरी हुई सोच का बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खेसारी के साथ काम करना चाहेंगी तो उन्होंने कहा था, "मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।" जब उनसे पूछा गया कि पहले तो उन्होंने उनके साथ काम किया है तो उनकी सफाई थी कि उन्होंने साथ काम किया है और लोगों ने उनकी जोड़ी को पसंद भी किया है। बकौल राघवानी, "जिस तरह की उनकी सोच है, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता कि उनके साथ काम करने जैसा कुछ है। उनकी सोच बेहद नीची और गिरी हुई है तो मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहती।"
2.अक्षरा सिंह
खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। दोनों को 'बेताब', 'हीरो नं. 1', 'साथिया', 'प्रतिज्ञा' और 'दिलवाला' जैसी भोजपुरी फिल्मों में साथ देखा जा चुका है। हालांकि, अब अक्षरा खेसारी संग काम नहीं करना चाहतीं।
यह भी पढ़ें : भोजपुरी की 6 खूबसूरत एक्ट्रेस, जो यूपी-बिहार से नहीं, पर करती हैं इंडस्ट्री पर राज
अक्षरा सिंह को खेसारी संग काम करने से ऐतराज क्यों?
अक्षरा ने कभी खुलकर यह नहीं कहा कि वे खेसारी संग काम नहीं करना चाहतीं। लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने उनके साथ रिश्तों में तल्ख़ी का इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि वे उनके गाने नहीं सुनती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि खेसारी ने उन्हें खुले तौर पर अपमानित किया है।
3. अर्शी खान खेसारी संग एक फिल्म करके ही पछ्ताईं
अर्शी खान ने खेसारी लाल यादव के साथ एक फिल्म 'अंदाज़' की है, जो 2024 में रिलीज हुई थी। लेकिन उन्होंने इसे अपनी बड़ी गलती बताया था। अर्शी ने कहा था कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान असहजता महसूस हुई थी। उनके मुताबिक़, असहज माहौल में किसी तरह उन्होंने अपना शूट पूरा किया। लेकिन उन्हें यह देखकर तकलीफ हुई कि खेसारी ने फिल्म का प्रमोशन करने से इनकार कर दिया था और उनका चेहरा भी पोस्टर से हटवा दिया। जबकि वे फिल्म की लीड हीरोइन थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।