अक्षरा सिंह का नया गाना ' 'ऐ हा ऐ हा' उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने रोशन सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने अक्षरा खूबसूरत अदाएं दिखाती भी नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह का गाना 'ऐ हा ऐ हा' रिलीज के साथ धमाल मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह एक आम लड़की के किरदार में हैं, जो लकड़ी चुनने जंगल जाती हैं। इस दौरान उन पर गांव के मनचले फब्तियां कसते नजर आते हैं। फिर अक्षरा उन मनचलों को अपने स्टाइल में जवाब देती हैं। यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद ‘गाना 'ऐ हा ऐ हा' काफी वायरल हुआ। अक्षरा का यह गाना अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कातिल है अक्षरा सिंह का मटकने का अंदाज

भोजपुरी जगत की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक अक्षरा सिंह लगातार अपनी खूबसूरती से दर्शकों के बीच तहलका मचाती नजर आ रही हैं। इस गाने में भी अक्षरा की खूबसूरती और उनका मटकने का अंदाज कत्ल कर देने वाला है। अक्षरा ने इस गाने को लेकर कहा कि "यह गाना मस्ती भरा है। यह भोजपुरी के लोगों के साथ भोजपुरी पसंद करने वाले सभी लोगों का मनोरंजन करने वाला है। आप भी इस गाने को देखें – सुने और अपना आशीर्वाद दें।" उन्होंने कहा, "मुझे दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद से प्रेरणा मिलती है। इसलिए मैं उनके लिए नए कॉन्सेप्ट के साथ नए मिजाज का गाना लेकर आती रहती हूं। यह गाना भी उनमें एक है।"

रोशन सिंह और अक्षरा सिंह ने दी गाने को आवाज़

रोशन सिंह के साथ गाना 'ऐ हा ऐ हा' को अक्षरा सिंह ने खूबसूरती से गाया है, जिसे छोटू यादव ने लिखा और कंपोज रौशन सिंह ने किया है। गाने में अक्षरा सिंह, विशाल सिंह और रवि पंडित के बीच की केमिस्ट्री कमाल की है। बता दें कि अक्षरा सिंह को हाल ही में फिल्म 'अक्षरा' के ट्रेलर में देखा गया था। उनका यह ट्रेलर भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। इससे पहले सावन के महीने में अक्षरा ने भगवान शिव के भजन दर्शकों के सामने पेश किए थे।

YouTube video player

और पढ़ें…

कौन था शोले का यह एक्टर, जो 85 की उम्र में कह गया दुनिया को अलविदा