- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- सावन के पहले सोमवार अक्षरा सिंह पहुंची मंदिर,भक्तों को दिया "भोलेदानी" का उपहार
सावन के पहले सोमवार अक्षरा सिंह पहुंची मंदिर,भक्तों को दिया "भोलेदानी" का उपहार
एंटरटेनमेंट डेस्क । हिंदू मान्यताओं के अनुसार सावन माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इसमें सोमवार का विशेष महत्व होता है। भक्त इस दिन भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं। इस मौके पर अक्षरा सिंह ने भगवान शिव का एक सुंदर गीत रिलीज़ किया है।

सावन माह के पहले सोमवार को अक्षरा सिंह एक शिव मंदिर पहुंचीं । भोजपुरी एक्ट्रेस यहां पूरी तरह से भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दीं।
अक्षरा सिंह भी भगवान शंकर की उपासक हैं, उनके लेटेस्ट सॉन्ग से तो इसका अंदाज़ा हो ही जाता है । हाल ही में वे शिव मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाया।
सावन की पहले सोमवार को अक्षरा सिंह जब बाबा भोलेनाथ के दरबार में पहुंची तो उन्होंने शिव भजन का एक नज़राना भी भक्तों को भेंट किया। दरअसल एक्ट्रेस ने अपना नया एल्बम "भोलेदानी" को रिलीज कर दिया है।
ये सॉन्ग बाबा के भक्तों को खूब पसंद भी आ रहा है। अक्षरा सिंह ने अपने ऑफीशियल यूट्यूब अकाउंट एंटरटेनमेंट चैनल पर रिलीज किया है। .
अक्षरा सिंह के गाए इस गाने का गीत- संगीत विकी रोशन ने तैयार किया है।
देखें अक्षरा सिंह का लेटेस्ट सावन गीत-
Album, एल्बम :- भोलेदानी
Song, गीत :- Bholedani
Singer, गायक :- Akshara Singh
Lyrics, गीतकार :- Vikcy Raushan
Music Director, संगीतकार :- Raushan Singh
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।