अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत हीरोइन और सिंगर हैं। वे फिल्मों के अलावा अपने म्यूजिक वीडियोज से भी दर्शकों का दिल जीतती हैं। अब वे पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख के साथ नए गाने 'डिफेंडर' में नज़र आएंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह जल्द ही पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ नजर आने वाली हैं। अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख गाना 'डिफेंडर' में मिलकर धमाल मचाने वाले हैं। इसका पोस्टर वायरल हो गया है। वहीं, अक्षरा सिंह ने इस गाने की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की है। अक्षरा सिंह के इस गाने में फीमेल वॉइस वायरल सिंगर रेणुका पंवार की आवाज है, जबकि मनकीरत औलख ने अपनी स्वैग वाली आवाज से इस गाने को और बड़ा बनाया है। वहीं, इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख की लाजवाब केमेस्ट्री नजर आने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाने 'डिफेंडर' को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह इस गाने को लेकर बेहद एक्साइटेड है और उन्होंने कहा है कि "इस गाने का उन्हें भी बेसब्री से इंतजार है। यह गाना पंजाबी में है। लेकिन भोजपुरी के दर्शक भी इस गाने को खूब पसंद करेंगे।" उन्होंने कहा कि "मनकीरत औलख पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े हस्ताक्षर हैं। उनके साथ काम करना एक अलग अनुभव देने वाला है। उम्मीद करती हूं कि पंजाबी इंडस्ट्री में भी लोगों को मेरी अदाकारी पसंद आए।" भोजपुरी सिंगर ने अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना जल्दी रिलीज होने वाला है।

View post on Instagram

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स में शामिल हैं मनकीरत औलख

आपको बता दें कि मनकीरत औलख पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक हैं, तो वहीं अक्षरा सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक क्षत्र अभिनय और गायकी की दुनिया में राज करने वाली कलाकार हैं। और इन दिनों वे दोनों गाना डिफेंडर में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस गाने का उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में देखना होगा कि यह गाना जब रिलीज होगी तब इस गाने को किस तरह लोगों का रिस्पांस मिलता है। आपको बता दें कि इस गाने को मनकीरत औलख और रेणुका पंवार ने गाया है। म्यूजिक सेवी, लिरिक्स रईस का है। निर्देशक शेरा हैं।

और पढ़ें…

शिवसेना में आए गोविंदा ने क्यों छोड़ी थी कांग्रेस? इसके पीछे थी बड़ी वजह

3 सबसे कमाऊ तमिल फ़िल्में, रजनीकांत की 'थलाइवर 171' छोड़ेगी सबको पीछे