- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- 2023 में अभिनेता जय कुमार ने कर दिया कमाल, TV पर सबसे ज्यादा देखीं गईं इनकी भोजपुरी फ़िल्में
2023 में अभिनेता जय कुमार ने कर दिया कमाल, TV पर सबसे ज्यादा देखीं गईं इनकी भोजपुरी फ़िल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2023 भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के लिए ख़ास रहा। जहां एक से बढ़ कर एक फ़िल्में आईं. जिनमें कई फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया तो कई फिल्म पिट भी गईं। लेकिन इन सब के बीच भोजपुरी अभिनेता जय यादव छाए रहे।

भोजपुरी अभिनेता जय यादव की फ़िल्में साल 2023 में दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। जिसके बाद वे नये साल में भी इस सिलसिले को जारी रखने वाले हैं।
जय यादव 2023 में टीवी स्क्रीन के बादशाह बन कर उभरे और उनके फिल्म "एक दिन की सास" साल की सबसे बड़ी टीआरपी गेनर फिल्म रही।
बात करें जय यादव की 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की तो उसमें सुंदरी, अमानत, एक दिन की सास, दिल मिल गए, गुंडो की आएगी बारात प्रमुख हैं। इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा और जय यादव की भूमिका को पसंद भी किया।
इसके अलावा वे शुभारंभ, बड़ी बहू छोटी बहू और जय संतोषी मां की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस सभी फ़िल्में एक से बढ़ कर एक कही जा रही हैं। वहीं, साल 2024 में मैं दुल्हा तुझे ही बनाउंगी, ननद भौजाई और सुंदरी 2 की शूटिंग शुरू होने वाली है। इसको लेकर जय यादव उत्साहित हैं।
जय यादव ने साल 2023 को सफल बनाने के लिए अपने फैंस और भोजपुरी के दर्शकों का आभार जताया।
जय यादव ने नव वर्ष 2024 की शुभकामना देते हुए कहा कि जिस तरह लोगों का प्यार और स्नेह मिला, उसी तरह आगे भी मिलता रहे। मैं अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर फ़िल्में लेकर आने का प्रण लेता हूं।
जय यादव कहा कि मजबूत कथानक और मजबूत किरदारों वाली फ़िल्में करना मेरी प्राथमिकता है। आगे भी मेरी आने वाली फ़िल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।
और पढ़ें…
भारत में 2023 की फिल्मों ने कमाए 11000 CR+, यह इंडस्ट्री सब पर भारी
बॉलीवुड में गूंजेगी शहनाई, इस दिन यहां होगी इस पॉपुलर एक्ट्रेस की शादी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।