अयोध्या पहुंचा सुपरस्टार, रामलला के दर्शन कर बोला- मेरा जीवन धन्य हो गया
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू ने अयोध्या की पावन भूमि पर हाल ही में श्री राम मंदिर में रामलला की भव्य प्रतिमा का दर्शन किया। इस अवसर पर उनके पिता निर्माता - निर्देशक - संगीतकार - गीतकार राजकुमार आर पांडेय भी मौजूद रहे।

चिंटू ने अपने पिता के साथ अयोध्या में राम लला का दर्शन किया और सभी के कल्याण की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी भोजपुरी फिल्म 'आंखें' की सफलता की कामना राम लला से की।
इस अवसर पर प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि "मेरा जीवन धन्य हो गया, जब आज मर्यादा पुरुषोत्तम के दिव्य प्रतिमा के दर्शन का सौभाग्य मिला। बचपन से श्री राम मंदिर के बारे में सुनता आया हूं।"
बकौल चिंटू, "सभी की तरह मेरी भी मनोकामना थी कि मंदिर निर्माण हो और भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिले। यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो सका है। इसके लिए समस्त देशवासियों के साथ हम उनके आभारी हैं।"
चिंटू ने कहा कि "मैंने आज राम लला की दिव्य प्रतिमा का दर्शन कर सभी के कल्याण और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की तरक्की के लिए कामना की।"
प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा कि "राम हम सब के मन हैं। कण कण में हैं। उनकी कृपा से हमारी इंडस्ट्री और बढ़े। यही कामना है।"
प्रदीप पांडेय चिंटू भोजपुरी सिनेमा के वैसे अभिनेता हैं, जिन्हें अभी तक हर फिल्म फेस्ट में सर्वाधिक बार बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड मिल चुका है। इन दिनों वे कई फ़िल्में कर रहे हैं और उनकी भोजपुरी फिल्म "आंखें" जल्द ही देश की 4 भाषाओं में रिलीज होने को तैयार है।
संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म आंखें एक बेहतरीन पारिवारिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें प्रदीप पांडेय चिंटू, यामिनी सिंह और आस्था सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
और पढ़ें…
ऐश्वर्या राय पर क्या बोल गए राहुल गांधी कि मच गया बवाल, भड़क गई सिंगर
फिर मां बनने को तैयार सुपरस्टार की पत्नी, 8 माह पहले दिया बेटी को जन्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।