भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारों रवि किशन, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ की शिक्षा के बारे में जानें। क्या उनकी डिग्री उनके स्टारडम से मेल खाती है?

Bhojpuri Top Stars Education : भोजपुरी इंडस्ट्री भी अब तेजी से पैर पसार रही है। इसके तमाम स्टार्स पूरे भारत में पॉप्युलर हो चुके हैं। रवि किशन, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह की फैन फॉलोइंग तो विदेशों तक पहुंच गई है। इस रील के जमाने में खुद को फेमस करने के लिए कई विदेशी सेलेब्रिटी भोजपुरी गानों पर भी खूब रील बनाते हैं। जब इन स्टार्स की ख्याति समंदर पार पहुंच गई है, तो इनकी एजुकेशन के बारे में भी जरुर जानना चाहिए। देखिए आपके चहेते स्टार आखिर कहां तक पढ़ें हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रवि किशन - भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके रवि किशन ने महज 12 वीं तक की पढ़ाई की है। वे आईपीएल में भी भोजपुरी में कॉमेन्ट्री करके धूम मचा चुके हैं। रवि किशन उत्तर प्रदेश से सांसद हैं। वे राजनीति में भी अपने पैर जमा चुके हैं।मनोज तिवारी- इलेक्शन कमीशन में दिए गए हलफनामा के मुताबिक मनोज तिवारी ने 12वीं की परीक्षा आदर्श सेवा इंटरमीडियट कॉलेज बनारस से 1987 में पास की। 1992 में बी.ए आनर्स ( बनारस यूनिवर्सिटी ) से पास किया। इसके बाद साल 1994 में एम.पी.एड. (बनारस यूनिवर्सिटी) से उत्तीर्ण की है। वे टॉप एक्टर में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे माने जाते हैं।

दिनेश लाल यादव – निरहुआ के नाम से विख्यात दिनेश लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री का जुबली स्टार कहा जाता है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। सपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए बीजेपी को सांसद सीट दिलाई थी। हालांकि 2024 के चुनाव में वे सीट हार गए।

पवन सिंह – भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से विख्यात पवन सिंह ने महज 10 वीं तक की पढ़ाई की है। वे इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार में शामिल किए जाते हैं। उनकी फिल्मों से ज्यादा गाने हिट हो जाते हैं।

खेसारी लाल यादव – पवन सिंह को कड़ी टक्कर देने वाले सिंगर, एक्टर खेसारी लाल यादव भी महज 10वीं तक ही पढ़े हैं। अपनी सिंगिंग और एक्टिंग की दम पर वे 18 से 20 करोड़ की नेट वर्थ रखते हैं।