- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Khesari Lal Yadav Net Worth कितनी, जो तेजस्वी यादव की पार्टी से लड़ रहे बिहार चुनाव
Khesari Lal Yadav Net Worth कितनी, जो तेजस्वी यादव की पार्टी से लड़ रहे बिहार चुनाव
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव पहली बार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा है और छपरा से भारतीय जनता पार्टी की छोटी कुमारी के खिलाफ खड़े हुए हैं। जानिए खेसारी के संघर्ष-संपत्ति के बारे में…

राजनीति में कैसे आए खेसारीलाल यादव?
खेसारीलाल यादव अपनी साथ पत्नी चंदा यादव को राजनीति में लेकर आए हैं। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्होंने पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए काफी दिनों तक मनाया। फाइनली वे इसके लिए राजी हुईं और RJD जॉइन कर राजनीति में आ गईं। हालांकि, उनके नामांकन में पेंच फंसा और वे चुनाव नहीं लड़ सकीं। इसलिए खुद खेसारी मैदान में उतर आए।
यह भी पढ़ें : Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा यादव की 8 PHOTO
काफी संघर्षों में बीती खेसारी लाल यादव की जिंदगी
खेसारीलाल यादव आज भोजपुरी के सुपरस्टार हैं। लेकिन उन्होंने काफी संघर्ष किया है। छपरा जिले के धानाढीह में पैदा हुए खेसारी के पिता मंगरू लाल यादव ने कभी सिक्योरिटी गार्ड बनकर तो कभी सड़कों पर चना बेचकर गुजर बसर की।
लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी बने सुपरस्टार
खुद खेसारीलाल यादव ने गुजारे के लिए कभी सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचा तो कभी स्टेज पर डांस परफॉर्म कर लोगों का मनोरंजन किया। खेसारी को गाने का शौक भी था और उनके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। संघर्ष रंग लाया और स्टेज पर गाने और डांस करने वाले खेसारी भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर बन कर छा गए।
यह भी पढ़ें : Item Queen Seema Singh कौन हैं, जो चिराग पासवान की पार्टी से लड़ रहीं बिहार चुनाव
खेसारीलाल यादव के पास कितने करोड़ की संपत्ति
खेसारीलाल यादव के पास आज की तारीख में 14 करोड़ से लेकर 20 करोड़ रुपए तक की संपत्ति बताई जाती है। उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के सबसे अमीर सितारों में होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 50-60 लाख रुपए फीस के तौर पर लेते हैं।
स्टेज परफॉर्मेंस से भी तगड़ी कमाई करते हैं खेसारी
खेसारीलाल यादव की कमाई स्टेज शोज से भी होती है। बताया जाता है कि एक परफॉर्मेंस के लिए वे 10-15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनका अपना यूट्यूब चैनल है, जहां से वे अपने सिंगल रिलीज करते हैं और उनसे भी उनकी कमाई लाखों में होती है।
खेसारीलाल यादव के पास लग्जरी गाड़ियां
खेसारीलाल यादव को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लैंड रोवर और टोयोटा जैसे ब्रांड की गाड़ियां हैं। कभी वे मिट्टी के घर में रहते थे, लेकिन अब वे पक्के और आलिशान घर में रहते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।