भोजपुरी जुबली  स्टार दिनेश लाल यादव ने हिंदी-मराठी  संघर्ष पर ठाकरे बंधुओं को चुनौती दी है। गैर-मराठियों पर हमले के खिलाफ आवाज उठाते हुए निरहुआ ने कहा, 'हिम्मत है तो मुझे मुंबई से निकालकर दिखाओ। 

Nirahua Slams Marathi Hindi Language : भोजपुरी सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ ने हिंदी- मराठी विवाद पर ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधा है। दरअसल हाल ही में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की पार्टी के लोगों ने गैर मराठियों को निशाना बनाना शुरु किया है। कई रेहड़ियों वालों की सरेआम पिटाई की गई है। उनसे मराठी बोलने या फिर महाराष्ट्र छोड़ने की भी धमकी दी गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। वहीं कई सेलेब्रिटी ने इस पर तीखा रिएक्शन दिया है।

दिनेश लाल यादव ने दी खुली चुनौती

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव जिन्हें निरहुआ नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने राज ठाकरे और उनसे जुड़े लोगों को सीधी चेतावनी दी है। मुंबई में अपनी फिल्म मूवी 'हमार नाम बा कन्हैया' के प्रमोशन के दौरान पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि भारत अपनी विविध भाषाओं और समावेशी संस्कृतियों के बीच सद्भाव के लिए पहचाना जाता है। 'जो कुछ मुठ्ठी भर लोग वैमनश्यता फैलाते हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि ये 'डर्टी पॉलिटिक्स' है। भारत के किसी भी हिस्से में ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसी घटिया सोच और गंदी राजनीति करने वालों को ऐसा करने से बचना चाहिए और अलर्ट रहना चाहिए।'

गैर मराठियों की बात करते हुए निरहुआ पूरे जोश में आ गए, उन्होंने मनसे और उसकी सहयोगी दलों को चुनौती दी। मराठी में बात न करने की वजह से महाराष्ट्र को छोड़ने को लेकर धमकी के खिलाफ सीधा चैंलेज दिया है। महाराष्ट्र में मराठी भाषा को थोपे जाने को क्रिटिसाइज करते हुए भोजपुरी एक्टर ने कहा, 'अगर हिम्मत है तो मुझे महाराष्ट्र से बाहर निकालने की कोशिश करें। मैं मराठी नहीं बोलता और यहीं रहता हूं।'

निरहुआ ने आगे कहा, 'किसी में दम है तो हमें महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ। मैं मराठी नहीं बोलता। मैं सभी नेताओं को खुली चुनौती देता हूं, मुझे महाराष्ट्र से बाहर निकालने की कोशिश तो करके देखो। मैं यहां रहता हूं। मुझे बाहर निकालने की कोशिश करो।'


YouTube video player

वीडियो क्रेडिट- ANIनिरहुआ को गैर मराठियों से है हमदर्दी 

दिनेश लाल यादव ने मनसे को क्यों ये चुनौती दी, क्या वे वाकई में पूरी तरह आर- पार के मूड में हैं। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। निरहुआ बीजेपी के नेता हैं, वे सांसद रह चुके हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार है। वहीं मुंबई में बड़ी संख्या में यूपी और बिहार के लोग रहते हैं। वे सभी निरहुआ को बखूबी जानते हैं, उनकी फिल्मों और गानों के दीवाने हैं। ऐसे में गैर मराठी का उन्हें फुल सपोर्ट दिनेश लाल यादव को है। वे ये भी जानते हैं कि यदि आज वे गैर मराठियों पर होने वाले अन्याय पर बोलेंगे तो निश्चित ही उन्हें यहां रहने वाले यूपी-बिहार के लोगों का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि महाराष्ट्र में रहने वाले शरद केलकर जैसे एक्टर ने भी भाषाई विवाद को अनुचित ठहराया है।