‘परफ्यूम लगाके साड़ी में, काजल राघवानी के लेटेस्ट सॉन्ग ने काटा बवाल
काजल राघवानी का नया गाना 'परफ्यूम लगाके साड़ी में' रिलीज़ हो गया है! सुमित सिंह चंद्रवंशी और लाडो मधेसिया भी इस गाने में नज़र आ रहे हैं। 4 दिनों में ये गाना 422 K व्यूज बोटर चुका है।

Perfume Lagake Saree Mein Kajal Raghwani Song : भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी खेसारी लाल यादव के साथ सुपरहिट जोड़ी बनाने वाली काजल राघवानी अब अपने दनादन गाने रिलीज कर रही हैं।
हाल ही में उनका एक गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’, 4 जून 2025 को लियो भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराया गया है
‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’ गाने में काजल राघवानी के साथ सुमित सिंह चंद्रवर्शी और लाडो मधेसिया भी दिखाई दे रहे हैं।
भोजपुरी गाने में सुमित और शिल्पी राज ने अपनी आवाजें दी हैं। ‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’ गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।
म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन तुषार केसरवानी ने किया है। शानदार डांस स्टेप को गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने कोरियोग्राफ किया है। देखें ये शानदार गाना-
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

