- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Mamaala Legal Hai 2: रवि किशन जज बनकर देंगे इंसाफ, क्या होगा फांसी का फैसला?
Mamaala Legal Hai 2: रवि किशन जज बनकर देंगे इंसाफ, क्या होगा फांसी का फैसला?
रवि किशन मामला लीगल है 2 में जज की भूमिका में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्हें एक युवा के लिए फांसी की सजा पर फैसला लेना होगा। इस सीजन में एक जज की दुविधा और चुनौतियों को दर्शाया जाएगा। वहीं एक्टर ने खुद भोजपुरी का सबसे बड़ा पैरोकार भी बताया है।

भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट मूवी में काम किया है। वे अब ओटीटी पर भी एक्टिव हैं। उनकी वेब सीरीज मामला लीगल है का पहला सीजन बहुत पसंद किया गया था। वहीं वे अब दूसरी स्टॉलमेंट के लिए तैयार हैं।
हाल ही में एक इवेंट में रवि किशन ने इसके बारे में अपडेट देते हुए बताया कि मामला लीगल है का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। हालांकि उन्होंने इसकी डेट का खुलासा नहीं किया है।
रवि किशन ने मामला लीगल है के सेकंड सीजन के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि वे इसमें एक जज के कैरेक्टर में दिखाई देंगे। इसमें वे काफी पशोपेश वाले किरदार में दिखेंगे। यहां एक जज की मनोदशा को भी व्यक्त करेंगे।
रवि किशन ने बताया कि मामला लीगल है कि दूसरे सीजन में जिसमें वे जज बने हैं, उसमें एक युवा के लिए फांसी की सजा मांगी जाती है। एक कम उम्र के शख्स को सजा-ए- मौत देना एक जज के लिए कितना मुश्किल होता है। वो इस सीजन में दिखाई देगा।
रवि किशन ने अपने शो की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्मों में हमेशा वकीलों को अपने क्लाइंट को तारीख पर तारीख देते ही दिखाया जाता है। लेकिन एडवोकेट की भी अपनी लाइफ होती है, उनकी फैमिली होती है। उनके साथ कई दिक्कतें भी होती हैं, इन सभी मुद्दों को इसमें छुआ है।”
रवि किशन ने खुद को भोजपुरी का पैरोकार भी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस दौर में इस इंडस्ट्री को ज्वाइन किया जब वो बॉलीवुड में अच्छा खास काम कर रहे थे। उनके आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री फिर खड़ी हो पाई ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

